Tuesday, September, 01,2026

12 साल बाद हुआ रिव्यू, कुल 199 पदों की हुई बढ़ोतरी

जयपुर: नगरीय विकास विभाग (यूडीएच) सेवा के अभियंताओं के लिए खुशखबरी आई है। वित्त विभाग ने अभियंताओं के कैडर स्ट्रेंथ रिव्यू को स्वीकृति दे दी है। इसके साथ ही अब नगरीय विकास विभाग बड़ी संख्या में कनिष्ठ अभियंताओं (जेईएन) की भर्ती कर सकेगा। कैडर स्ट्रेंथ रिव्यू से न केवल भर्ती के रास्ते खुलेंगे, बल्कि लंबे समय से पदोन्नति की प्रतीक्षा कर रहे अभियंताओं को भी लाभ मिलेगा। जेडीए सेवा के 35 पदों को भी शामिल किया गया है, जिनकी पदोन्नति प्रक्रिया अलग से होगी, लेकिन बाद में वे यूडीएच सेवा में समाहित किए जाएंगे।

पदों में इजाफा, कुल संख्या हुई 1404

12 वर्षों बाद हुए इस रिव्यू में 199 नए पदों की बढ़ोतरी की गई है। पहले अभियंताओं के कुल पद 1205 थे, जो अब बढ़कर 1404 हो गए हैं। यह बदलाव शहरी विकास कार्यों की गति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया है।

अभियंताओं के पदों की संख्या की पुनः निर्धारित

राज्य के विभिन्न शहरी निकायों, प्राधिकरणों और नगर सुधार न्यासों में अभियंताओं के पदों की संख्या को पुनः निर्धारित किया गया है। प्रदेश भर में 12 विकास प्राधिकरण और सात नगर सुधार न्यास हैं। इन निकायों में तो अभियांत्रिकी के पदों की संख्या निर्धारित की ही गई है। साथ ही, उद्योग विभाग के अधीन भिवाड़ी इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट अथॉरिटी (बीआईडीए) में एक्स कैडर के पद भी निर्धारित किए गए हैं। अधिकतर निकायों में पदों की संख्या में बढ़ोतरी की गई है।

जलदाय विभाग के अभियंताओं को नहीं मिलेगी जगह

इस रिव्यू में खास बात यह रही कि जलदाय विभाग के अभियंताओं के लिए कोई प्रतिनियुक्ति पद आरक्षित नहीं किया गया है। अब तक सीवरेज जैसे कार्यों के लिए इन अभियंताओं को प्रतिनियुक्ति पर रखा जाता था, लेकिन यूडीएच सेवा के अभियंताओं की संख्या बढ़ने से अब यह आवश्यकता समाप्त हो गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery