Tuesday, February, 10,2026

राजस्थान आयुर्वेद की धरती, औषधि उत्पादन की अपार क्षमता

जयपुर: राजस्थान की माटी में आयुर्वेद की जड़ें गहराई तक समाई हुई हैं और प्रदेश औषधि उत्पादन की अपार संभावनाओं से भरपूर है। यह बात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजधानी के जोरावर सिंह गेट स्थित राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए) के स्वर्ण जयंती समारोह में कही।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की पहाड़ियां, वन क्षेत्र और औषधीय पौधों की विविधता राजस्थान को आयुर्वेद का स्वाभाविक केंद्र बनाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि
राज्य सरकार आयुर्वेद के संवर्धन, अनुसंधान और इसके जन-जन तक उपयोग को बढ़ाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश को विश्वगुरु बनाने की दिशा में आयुर्वेद और योग की महत्वपूर्ण भूमिका है।

चरक, सुश्रुत और वाग्भट्ट जैसे आचार्यों ने आयुर्वेद को वैज्ञानिक आधार प्रदान किया, जिसकी प्रासंगिकता आज और अधिक बढ़ गई है। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन 'भारत में उपचार और भारत द्वारा उपचार' का उल्लेख करते हुए कहा कि आयुष मंत्रालय के गठन और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पहल से भारतीय चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक पहचान मिली है।

'सुश्रुत भवन' का लोकार्पण

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने एनआईए परिसर में नवनिर्मित ओपीडी 'सुश्रुत भवन' का लोकार्पण किया और संस्थान की प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1976 में एक महाविद्यालय के रूप में शुरू हुआ एनआईए आज देश की प्रमुख डीम्ड आयुर्वेद यूनिवर्सिटी के रूप में स्थापित हो चुका है। शिक्षा, प्रशिक्षण, अनुसंधान और रोगी सेवा इन चार स्तंभों पर एनआईए का योगदान अनुकरणीय है।

50 वर्ष की यात्रा समर्पण और शोध परंपरा का प्रतीकः केंद्रीय आयुष राज्य मंत्री प्रताप राव जाधव ने कहा कि एनआईए की 50 वर्ष की यात्रा समर्पण और शोध की सशक्त परंपरा का प्रतीक है। असंतुलित जीवनशैली के कारण बढ़ती बीमारियों के बीच आयुर्वेद और योग की प्रासंगिकता पहले से कहीं अधिक बढ़ी है। उन्होंने संस्थान के विस्तार के लिए भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह किया, जिस पर मुख्यमंत्री ने जयपुर में उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery