Wednesday, November, 05,2025

गहलोत ने कहा- BJP लोकतंत्र विरोधी राठौड़ बोले- कांग्रेस असली दोषी

जयपुर: राजस्थान में पंचायती राज और नगर निकाय चुनावों को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर संविधान और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की अवहेलना का आरोप लगाया है, जबकि भाजपा ने पलटवार करते हुए कांग्रेस को अपने इतिहास में झांकने की नसीहत दी है।

भाजपा कर रही संविधान की हत्या: गहलोत

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक्स पर एक वीडियो साझा कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 243-E और 243-0 के तहत पंचायती राज और नगर निकायों के चुनाव हर पांच साल में करवाना अनिवार्य है। सुप्रीम कोर्ट के गोवा सरकार बनाम फौजिया इम्तियाज शेख और पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग बनाम पंजाब सरकार के फैसलों में भी इसकी पुष्टि हुई है। गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार कार्यकाल समाप्त होने के बाद भी प्रशासकों को नियुक्त कर चुनाव टाल रही है, जो संवैधानिक प्रावधानों का उल्लंघन है। उन्होंने कहा कि इससे पंचायती राज और नगर निकायों का उद्देश्य खत्म हो रहा है और नई नेतृत्व क्षमता का विकास रुक गया है। गहलोत ने इसे लोकतंत्र विरोधी कदम करार देते हुए भाजपा पर हार के डर से चुनाव टालने का आरोप लगाया।

जानबूझकर चुनाव टाल रहे हैं: डोटासरा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने आरोप लगाया कि सरकार जानबूझकर पंचायती राज और निकाय चुनाव टाल रही है। कभी परिसीमन तो कभी अन्य बहानों के जरिए ऐसा हो रहा है। जनता कांग्रेस के शासन और योजनाओं की तुलना में भाजपा के 'विकास ठप' को देख रही है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा जनता के सामने अपनी नाकामी छिपाने के लिए चुनावों से भाग रही है, लेकिन छह साल बाद भी उन्हें चुनाव कराने पड़ेंगे।

कांग्रेस ने बार-बार तोड़ा संविधानः भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गहलोत और कांग्रेस के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा संविधान की रक्षा की है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसद की सीढ़ियों पर प्रणाम और संविधान को मस्तक पर लगाने का उदाहरण दिया। राठौड़ ने कांग्रेस पर पलटवार करते हुए कहा कि शाहबानो मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को संशोधन के जरिए पलटना और 50 बार जनता की चुनी सरकारों को बर्खास्त करना संविधान की हत्या थी। उन्होंने 1975 की इमरजेंसी का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने मौलिक अधिकार छीने, प्रेस पर सेंसरशिप लगाई और विरोध को कुचला। राठौड़ ने राहुल गांधी की ओर से 2013 में अध्यादेश फाड़ने की घटना को संसद का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को संविधान की दुहाई देने से पहले अपने इतिहास को देखना चाहिए। राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर चल रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा संविधान की मर्यादा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery