Thursday, March, 19,2026

औद्योगिक विकास को गति, 345 करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रीको औद्योगिक क्षेत्रों में 345 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 119 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए 40 कार्यों का लोकार्पण और 226 करोड़ रुपए के 46 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को औद्योगिक हब के रूप में विकसित करने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए रीको औद्योगिक क्षेत्रों में 345 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी। इसमें 119 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए 40 कार्यों का लोकार्पण और 226 करोड़ रुपए के 46 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।

जयपुर स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित उद्यमी संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि इन कार्यों से औद्योगिक क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और नए निवेश को बढ़ावा मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न योजनाओं के तहत उद्यमियों को ऋण चेक, स्वीकृति पत्र, लीज डीड और अलॉटमेंट लेटर वितरित किए गए। साथ ही सीएसआर फंड के तहत एसएमएस अस्पताल और 'अपना घर' को सहायता राशि दी गई। मुख्यमंत्री ने बताया कि राइ‌जिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के तहत हुए 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू में से 8 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स धरातल पर उतर चुके हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में निवेश का माहौल लगातार बेहत्तर हो रहा है और दिल्ली-मुंबई इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के पास लॉजिस्टिक पार्क विकसित किए जा रहे हैं।

उद्योग मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में राजस्थान ने औद्योगिक क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। उद्योग राज्य मंत्री केके विश्नोई ने सेमीकंडक्टर, रेयर अर्थ और अन्य उभरते क्षेत्रों पर विशेष फोकस की बात कही। कार्यक्रम में मुख्य सचिव  वी. श्रीनिवास, अतिरिक्त मुख्य सचिव (उद्योग) शिखर अग्रवाल, आयुक्त रीको शिवांगी स्वर्णकार, सीआईआई-फोर्टी के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में उद्यमी उपस्थित रहे। विभिन्न जिलों के उद्योगपति वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। मुख्यमंत्री ने उद्योग विभाग को प्रदर्शनी का अवलोकन किया और 'राजस्थान मंडपम' पर वीडियो प्रस्तुति देखी। युवा उद्यमियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरकार का आभार व्यक्त किया।

207 नई बसों को आज सीएम दिखाएंगे हरी झंडी

राजस्थान दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को सार्वजनिक परिवहन में बड़ी सौगात मिलेगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को जयपुर के अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल पर आरएसआरटीसी की 207 नई बसों की हरी झंडी दिखाकर स्वाना करेंगे। राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रण में 100 ब्लूलाइन एक्सप्रेस बसें, 79 स्टारलाइन बसें और 28 एसी बसें शामिल हैं। इन बसों के शामिल होने से रोडवेज के बेड़े में कुल 207 नई बसों का इजाफा होगा, जिससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक, सुरक्षित और आधुनिक यात्रा का विकल्प मिलेगा। राज्य सरकार का कहना है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यातायात व्यवस्था को लगातार मजबूत किया जा रहा है, और ये नई बसें प्रदेश में सार्वजनिक परिवहन को और सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

लोक से आज गूंजेगा अल्बर्ट हॉल कला-संगीत

राजस्थान दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह के तहत गुरुवार शाम जयपुर के ऐतिहासिक अल्बर्ट हॉल परिसर में सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी समेत अन्य मंत्री भी मौजूद रहेंगे। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को गुरुवार शाम 7 बजे से शुरू होने वाली इस बैंड कल्चरल इवनिंग में राजस्थान की जीवंत लोक कला और संगीत का शानदार प्रदर्शन होगा। मुख्य आकर्षण पद्मश्री अनवर खान मांगणियार और उनका दल होगा, जो मंत्रमुग्ध कर देने वाली मांगणियार लोक संगीत की प्रस्तुति देंगे। साथ ही पद्मश्री तगाराम भील और उनका समूह भील समुदाय की पारंपरिक धुनों और लोक गीतों की प्रस्तुति देगा। इस अवसर पर 100 से अधिक राजस्थानी लोक कलाकारों और कथक नर्तकों की आकर्षक प्रस्तुतियां, खूबसूरत कोरियोग्राफी और लोक नृत्य-संगीत का संगम देखने को मिलेगा। कार्यक्रम का समापन आतिशबाजी के साथ होगा।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery