Wednesday, November, 25,2026

तीन महीने में सुरक्षित फैसला सुनाना होगा

जयपुर: सुनवाई पूरी होने के बाद महीनों तक फैसले सुरक्षित रखने की प्रवृत्ति पर राजस्थान हाई कोर्ट ने सख्ती दिखाई है। मुख्य न्यायाधीश ने ऐतिहासिक स्टैंडिंग ऑर्डर जारी कर सुरक्षित फैसले सुनाने के लिए अधिकतम तीन महीने को समय-सीमा तय कर दी है। सुप्रीम कोर्ट के पीला पाहन बनाम झारखंड राज्य मामले में दिए निर्देशों की पालना में यह व्यवस्था लागू की गई है।

नई व्यवस्था के तहत तीन महीने में फैसला नहीं आने पर मुख्य न्यायाधीश संबंधित पीठ को दो सप्ताह का अतिरिक्त समय देंगे। इसके बाद भी फैसला नहीं सुनाया गया तो मामला नई सुनवाई के लिए दूसरी पीठ को सौंप दिया जाएगा। खुले कोर्ट में सुनाए गए फैसले को 24 घंटे में वेबसाइट पर अपलोड करना अनिवार्य होगा। बंदी प्रत्यक्षीकरण, बेदखली और प्रवेश संबंधी मामलों में राहत की जरूरत होने पर फैसले का मुख्य हिस्सा तत्काल सुनाया जा सकेगा। ऐसे मामलों में विस्तृत तर्कपूर्ण फैसला 7 से 15 दिन में अपलोड करना होगा।

तीन महीने पूरे होने पर पक्षकार जल्द फैसला सुनाने के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिसे दो कार्यदिवस में सूचीबद्ध करना होगा। साढ़े तीन महीने तक फैसला नहीं आने पर पक्षकार मुख्य न्यायाधीश से दूसरी पीठ में मामला स्थानांतरित करने की मांग कर सकेंगे। लंचित सुरक्षित फैसलों को हर महीने ऑटोमेटेड रिपोर्ट भी मुख्य न्यायाधीश को भेजी जाएगी।

कोर्ट ने मुख्य सचिव पर लगाया 50 हजार हर्जाना

राजस्थान हाई कोर्ट ने फैमिली कोर्ट में बुनियादी सुविधाओं की कमी से जुड़े मामले में राज्य सरकार की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए मुख्य सचिव पर 50 हजार रुपए का हर्जाना लगाया है। सीजे संजय के. अग्रवाल की खंडपीठ ने जागो जनता सोसायटी की जनहित याचिका पर यह आदेश दिया। कोर्ट ने 29 अगस्त 2019 को फैमिली कोर्ट में पेयजल, शौचालय, रिकॉर्ड रूम, फोटोकॉपी और न्यायिक कक्षों की स्थिति पर छह सप्ताह में रिपोर्ट मांगी थी, लेकिन छह साल बाद भी ठोस जवाब नहीं आया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery