Saturday, August, 01,2026

दूसरे राज्य से आई महिलाओं को EWS में राहत

जयपुर: राजस्थान हाई कोर्ट की जयपुर पीठ ने आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) प्रमाण पत्र को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हरियाणा सहित अन्य राज्यों से विवाह कर राजस्थान में स्थायी रूप से रह रही महिला को केवल दूसरे राज्य की मूल निवासी होने के आधार पर ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र से वंचित नहीं किया जा सकता। न्यायाधीश शुभा मेहता ने एस. बी. सिविल रिट याचिका में मुण्डावर एसडीएम की ओर से 8 सितंबर, 2025 को जारी आदेश को निरस्त कर दिया। कोर्ट ने प्रशासन को याचिकाकर्ता नरेश कुमारी को 30 दिन के भीतर ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए। कोर्ट ने माना कि यदि महिला राजस्थान में किसी आरक्षित वर्ग (एससी, एसटी या ओबीसी) का लाभ नहीं ले रही है और आय व संपत्ति संबंधी निर्धारित मापदंड पूरे करती है तो उसे सामान्य वर्ग में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी किया जा सकता है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता मनजीत सैनी ने कार्मिक विभाग के स्पष्टीकरण परिपत्र का हवाला देते हुए पक्ष रखा। न्यायालय ने कहा कि पात्र महिला को केवल बाहरी राज्य की मूल निवासी होने के आधार पर ईडब्ल्यूएस लाभ से वंचित करना उचित नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery