Monday, June, 15,2026

परीक्षा में फेल, पैसे के दम पर बने डॉक्टर ! SOG ने खोली पोल...

जयपुर: फर्जी एफएमजी (फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट) स्क्रीनिंग परीक्षा प्रमाण-पत्र के आधार पर राजस्थान मेडिकल काउंसिल में पंजीयन कराने के मामले में स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि विदेश से एमबीबीएस करने के बाद एफएमजी परीक्षा में सफल नहीं हो पाने वाले अभ्यर्थियों ने लाखों रुपए देकर कूटरचित प्रमाण-पत्र तैयार कराए और उनके आधार पर मेडिकल कॉलेजों में इंटर्नशिप तथा अस्थायी पंजीयन हासिल कर लिया।

एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि मामले में दीपक यादव (28) निवासी चौमूं (जयपुर), राजू गुर्जर (28) निवासी डीग तथा नरेश गुर्जर (30) निवासी कठूमर (अलवर) को गिरफ्तार किया गया है। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि मुख्य आरोपी भानाराम माली के नेटवर्क के जरिए फर्जी एफएमजी प्रमाण-पत्र तैयार कराए गए, जिनका उपयोग कर कई विदेशी मेडिकल स्नातकों ने राजस्थान मेडिकल काउंसिल में पंजीयन करवा लिया। आईजी अजयपाल लांबा के नेतत्व में उपाधीक्षक जितेंद्र नावरिया की टीम अब तक 100 से अधिक ऐसे व्यक्तियों की पहचान कर चकी है, जिन्होंने कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के सहारे पंजीयन और इंटर्नशिप की।

24 लाख देकर बनवाया कूटरचित प्रमाण-पत्र

आरोपी दीपक यादव कजाकिस्तान से एमबीबीएस करने के बाद वर्ष 2022 में भारत लौट आया था। एनबीई द्वारा आयोजित एफएमजी स्क्रीनिंग परीक्षा में कई बार शामिल होने के बावजूद वह उत्तीर्ण नहीं हो सका। इसके बाद उसने कजाकिस्तान में अपने साथ पढ़ने वाले विजय सैनी, जो मुख्य आरोपी भानाराम का साला है, के माध्यम से 24 लाख रुपए में एफएमजी परीक्षा का कूटरचित प्रमाण-पत्र बनवाया। इसी प्रमाण-पत्र के आधार पर उसने इंटर्नशिप के लिए आवेदन किया और राजकीय मेडिकल कॉलेज, दौसा से इंटर्नशिप पूरी की।

27 लाख में तैयार कराया फर्जी सर्टिफिकेट

राजू गुर्जर भी कजाकिस्तान से एमबीबीएस करने के बाद वर्ष 2021 में भारत लौटा था। एफएमजी स्क्रीनिंग परीक्षा में कई बार असफल रहने पर उसने अपने सहपाठी नरेश गुर्जर के माध्यम से दौसा निवासी इंद्रराज से 27 लाख रुपए में एफएमजी परीक्षा का कूटरचित प्रमाण-पत्र बनवाया। इसके आधार पर उसने राजकीय मेडिकल कॉलेज, हनुमानगढ़ से इंटर्नशिप की। मामले में इंद्रराज को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

नरेश ने भी बनवाया फर्जी प्रमाण-पत्र

इसी प्रकार नरेश गुर्जर भी कजाकिस्तान से एमबीबीएस करने के बाद वर्ष 2021 में भारत लौटा था। एफएमजी स्क्रीनिंग परीक्षा में कई बार असफल होने पर उसने इंद्रराज से 23 लाख रुपए में कूटरचित एफएमजी परीक्षा प्रमाण-पत्र बनवाया व उसके आधार पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, अलवर से इंटर्नशिप की। जांच में यह भी सामने आया है कि नरेश ने राजू गुर्जर सहित अन्य कई लोगों के लिए भी कूटरचित एफएमजी स्क्रीनिंग टेस्ट प्रमाण-पत्र बनवाने में भूमिका निभाई।

प्रति व्यक्ति 20 से 30 लाख रुपए वसूले

एसओजी की जांच में सामने आया है कि भानाराम माली और उसके सहयोगियों ने फर्जी एफएमजी प्रमाण-पत्र तैयार कराने तथा राजस्थान मेडिकल काउंसिल में पंजीयन दिलाने के नाम पर प्रत्येक अभ्यर्थी से 20 से 30 लाख रुपए तक वसूले। इससे पहले फर्जी प्रमाण-पत्रों के आधार पर इंटर्नशिप और पंजीयन कराने वाले 17 विदेशी मेडिकल स्नातको, राजस्थान मेडिकल काउंसिल के तत्कालीन रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा, यूडीसी अखिलेश माथुर, एलडीसी फरहान हसन, मुख्य आरोपी भानाराम माली तथा एक दलाल को गिरफ्तार किया जा चका है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery