Wednesday, October, 07,2026

विकास के लिए आसान होगा सरकारी काम काज

जयपुर: विकसित राजस्थान@2047 के लक्ष्य को लेकर सरकार ने प्रशासनिक काम काज को आसान बनाने, जनगणना-2027 की तैयारियां पूरी करने और बजट राशि का सही उपयोग करने पर जोर दिया है। शासन सचिवालय में मंगलवार को मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में अलग-अलग बैठकें हुईं। इनमें सरकारी काम काज, कर्मचारियों की जरूरत, डिजिटल तकनीक, जनगणना की तैयारी और बजट खर्च की स्थिति की समीक्षा की गई। विकसित राजस्थान@2047 के तहत सरकारी काम काज को सरल बनाने की तैयारी की जा रही है। बैठक में क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया (QCI) ने प्रशासनिक सुधार से जुड़ी अपनी योजना की जानकारी दी। इसके तहत विभागों के काम, कर्मचारियों की संख्या और उनकी जरूरत का अध्ययन किया जाएगा। यह भी देखा जाएगा कि किसी काम को पूरा करने में कितना समय लगता है। मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी काम में बेवजह के चरण कम किए जाएं और लोगों का काम जल्द पूरा हो। एक जैसे काम के लिए आसान नियम बनाए जाएंगे। सरकारी काम में डिजिटल तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का अधिक इस्तेमाल करने पर भी जोर दिया गया। पहले चरण में छह विभागों में यह अध्ययन होगा। इसके बाद कर्मचारियों की जरूरत, उनकी योग्यता और भर्ती नियमों में जरूरी बदलाव किए जाएंगे। बैठक में QCI के महासचिव चक्रवर्ती टी. कन्नन, नवीन जैन, डॉ. रवि कुमार सुरपुर, अर्चना सिंह, डॉ. धीरज कुमार सिंह, प्रताप सिंह और RITI के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सत्येन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery