Saturday, August, 22,2026

60 फीसदी टिकट युवाओं को पार्टी की 'जेन-जी' पर नजर

जयपुर: निकाय चुनाव की तैयारियों के साथ कांग्रेस ने अपना यूथ कार्ड खेलना शुरू कर दिया है। पार्टी नए और युवा चेहरों को चुनावी मैदान में उतारने के साथ वार्ड स्तर पर स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देने की रणनीति पर काम कर रही है। इसी कड़ी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने युवा कांग्रेस का पंचायत चुनाव टास्क फोर्स' अभियान लॉन्च किया है। टास्क फोर्स चुनाव लड़ने के इच्छुक 'जेन-जी' युवाओं की पहचान कर उनकी जानकारी प्रदेश कांग्रेस तक पहुंचाएगी। वहीं जयपुर में कांग्रेस ने 'मिशन-100 'मिशन-100' के तहत सभी वार्डों में संगठन को सक्रिय कर दिया है। बुधवार को कांग्रेस वॉर रूम में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने टास्क फोर्स के पोस्टर का विमोचन कर अभियान की शुरुआत की।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेशभर में चुनाव लड़ने के इच्छुक युवाओं से संपर्क कर उनकी जानकारी जुटाएंगे। पार्टी स्थानीय निकाय चुनावों में 50 फीसदी से अधिक टिकट युवाओं को देने की तैयारी में है। महिलाओं, एससी-एसटी, ओबीसी सहित सभी वगों के युवाओं को प्रतिनिधित्व देने पर भी जोर रहेगा।

22 अगस्त तक घोषणा पत्र होंगे तैयार

जयपुर कांग्रेस ने 'मिशन-100' के तहत प्रत्येक वार्ड की स्थानीय समस्याओं और जरूरतों के आधार पर अलग घोषणा पत्र तैयार करने का फैसला किया है। 22 अगस्त तक घोषणा पत्र तैयार कर उन्हें वार्ड के प्रमुख चौराहों पर सार्वजनिक करने की तैयारी है। जिला अध्यक्ष, विधायक, विधायक प्रत्याशी और बोर्ड चेयरमैन को स्टीयरिंग कमेटी में शामिल किया जाएगा।

50 युवा नेताओं पर मेयर पद के लिए नजर

कांग्रेस जयपुर में मेयर पद के लिए भी युवा और सक्षम नेतृत्व की तलाश कर रही है। पार्टी करीब 50 युवा नेताओं की राजनीतिक सक्रियता और क्षमता पर नजर रख रही है। कांग्रेस की रणनीति सिर्फ आगामी निकाय चुनाव तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए युवा राजनीतिक लीडरशिप तैयार करने पर भी फोकस है।

टिकट बांटने का अधिकार टास्क फोर्स को नहीं

डोटासरा ने स्पष्ट किया कि टास्क फोर्स को टिकट बांटने का अधिकार नहीं होगा। फोर्स संभावित उम्मीदवारों की पहचान कर उनकी सूची प्रदेश कांग्रेस को सौपेगी। टिकट का अंतिम फैसला संगठनात्मक प्रक्रिया, पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी, जमीनी पकड़, संगठन से जुड़ाव और जीतने की क्षमता जैसे मापदंडों के आधार पर होगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery