Friday, April, 18,2025

कांग्रेसियों और पुलिस के बीच झड़प, वाटर कैनन से की बौछार

जयपुर: बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के खिलाफ संसद में की गई टिप्पणी, अडाणी घूसकांड और मणिपुर हिंसा के विरोध में बुधवार को प्रदेश कांग्रेस ने कड़ा आक्रोश जताया। कांग्रेस की ओर से राजभवन का घेराव कर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के पुलिस का भारी जाप्ता भी तैनात किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को रोक रहे पुलिसकर्मियों की कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ झड़प भी हुई। पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछार कर भीड़ को खदेड़ा।

उल्लेखनीय है कि विधानसभा चुनावों के बाद पहली बार प्रदेश कांग्रेस के प्रमुख सभी नेता एक मंच पर दिखे। विरोध प्रदर्शन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली सहित पूर्व मंत्री, विधायक, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। एआईसीसी के निर्देश कांग्रेस ने जयपुर के शहीद स्मारक पर जनसभा कर राजभवन के लिए कूच किया गया। इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को आगे जाने रोक दिया। इस दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई।

 

मणिपुर में हिंसा रोकने की मांग
सचिन पायलट ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार आज देश में संविधान के प्रावधानों एवं नैतिकता की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं, उसके विरोध में कांग्रेस पार्टी के सभी नेता एकजुट होकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। गहलोत ने अंबेडकर को लेकर बोलते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी उस विचारधा की पार्टी है, जिसमें हर पिछड़े, गरीब मजबूर को हक मिले। बाबा साहेब ने जो अधिकार दिया है, हम उस पर चलते हैं।

 

गुमराह करने के लिए ERCP का किया नाटक
ईआरसीपी को राष्ट्रीय परियोजना घोषित नहीं करने को लेकर सचिन पायलट और अशोक गहलोत ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट कांग्रेस की सरकार की देन है, लेकिन भाजपा ने इसका श्रेय लेने के लिए केवल दिखावा किया। पायलट ने कहा कि भाजपा की सरकार को एक साल हो गया है।

एक साल लगातार सत्ता का खिंचाव रहा। किसी को पता नहीं सरकार कौन चला रहा है। दिल्ली से चल रही है या यहां से। वहीं डोटासरा ने कहा कि भाजपा सरकार का दावा था कि वे मगरमच्छ पकड़ेंगे, लेकिन वे वे तो चुहिया भी नहीं पकड़ पा रहे।

उन्होंने पेपर लीक मामले का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने बाबूलाल बाबूलाल कटारा को गिरफ्तार किया, लेकिन भाजपा सिर्फ बातें करती है। उन्होंने किरोड़ीलाल मीना पर भी निशाना साधा और कहा, उनकी जुबान पीएम मोदी ले गए या दौसा की जनता ने बंद कर दी।

 

दस वर्षों से देश की संपदा लूटी जा रही: डोटासरा
विरोध प्रदर्शन के दौरान अडानी घूसकांड को लेकर पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि पिछले दस वर्षों से देश की संपदा लूटी जा रही है। देश के प्रधानमंत्री चुनिन्दा उद्योगपति मित्रों को देश की संपदा का मालिक बना रहे हैं। देश की सार्वजनिक नवरत्न कंपनियों को एक-एक कर प्रधानमंत्री अपने उद्योगपति मित्रों को दे रहे हैं।

शैल कंपनियों के मार्फत आए कालेधन की जांच जेपीसी से कराने की मांग की गई, सेबी पर आरोप लगे, लेकिन केन्द्र सरकार को इससे कोई सरोकार नहीं है। भाजपा को तो केवल चुनाव लड़ना है और अपने मित्रों को मजबूत करना है। संसद में अम्बेडकर को लेकर की गई टिप्पणी को लेकर विरोध करते हुए डोटासरा ने कहा कि भाजपा को यह परेशानी है कि संविधान में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर का नाम क्यों है, वे इसे बदलना चाहते हैं।

 

भाजपा देश को मूल मुद्दों से भटका रही: गहलोत
गहलोत ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ रही है, मजदूरों की समस्या व देश में आर्थिक संकट है, किसानों की समस्याएं हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा देश को मूल मुद्दों से भटकाने के लिए अडाणी, अंबानी जैसे विषयों पर उलझाया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अडाणी का गठबंधन अब सरकार के साथ है। अमेरिका में अडाणी पर आरोप लगे और वहां जांच हो रही है, लेकिन भारत में सरकार कोई कदम नहीं उठा रही।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery