Tuesday, August, 12,2025

'अब घर-घर पहुंचाएंगे BJP की विफलताएं'

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष पद पर गोविंद सिंह डोटासरा की ताजपोशी को मंगलवार को 5 साल पूरे हो गए। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी।

सचिन पायलट, परसराम मदेरणा के बाद गोविंद सिंह डोटासरा लगातार लंबे समय तक अध्यक्ष रहने वाले तीसरे प्रदेशाध्यक्ष हैं। डोटासरा के सफल कार्यकाल को लेकर कार्यकर्ताओं ने उन्हें माला, साफा पहनाकर और मुंह मीठा कराकर बधाई दी। इस दौरान डोटासरा ने कहा कि कांग्रेस हाईकमान ने जो जिम्मेदारी उन्हें दी थी, उसे निभाते हुए आज पांच साल पूरे हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करने का कार्य किया है। अब कांग्रेस निकाय व पंचायत चुनावों में भी पूरी तैयारी के साथ उतरेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस ने मंडल, बूथ, ब्लॉक और नगर कांग्रेस कमेटियों का गठन लगभग पूरा कर लिया है। अब कांग्रेस कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों को जनता के बीच लेकर जाएंगे और सरकार की सच्चाई उजागर करेंगे।

सबसे ज्यादा समय पायलट रहे प्रदेशाध्यक्ष

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्षों में लगातार सबसे ज्यादा समय तक सचिन पायलट का 6 वर्ष 6 माह का कार्यकाल रहा है। वहीं, परसराम मदेरणा का कार्यकाल 5 वर्ष 11 माह रहा है। हालांकि, मदेरणा और अशोक गहलोत के दो बार अध्यक्ष रहने के कारण उनका कुल कार्यकाल सर्वाधिक रहा है। अगर पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों तक डोटासरा पर विश्वास जताती है, तो वे लगातार सबसे ज्यादा समय तक पद पर बने रहने वाले पहले प्रदेशाध्यक्ष होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery