Thursday, July, 30,2026

एडीएम (ईस्ट) का पीए एक लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बुधवार को जयपुर कलेक्ट्रेट में बड़ी कार्रवाई करते हुए एडीएम (ईस्ट) के निजी सहायक (पीए) मुकेश कुमार चौधरी को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपी प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान उपलब्ध कराए गए वाहनों के बिल पास कराने की एवज में रिश्वत मांग रहा था।

एसीबी के महानिदेशक गोविंद गुप्ता ने बताया कि एक फर्म संचालक ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी फर्म ने जिला प्रशासन को प्रतियोगी परीक्षाओं के दौरान वाहन उपलब्ध कराए थे। इनके लंबित बिलों के भुगतान के लिए एडीएम (ईस्ट) के पीए मुकेश चौधरी 1.50 लाख रुपए की रिश्वत मांगकर लगातार दबाव बना रहे थे। शिकायत का सत्यापन कराने पर रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद डीआईजी डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन और एएसपी सुनील सिहाग के नेतृत्व में एसीबी की टीम ने जाल बिछाया। कलेक्ट्रेट परिसर में परिवादी से 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

10.68 लाख नकदी व सोना-चांदी बरामद

एसीबी ने आरोपी के झोटवाड़ा स्थित आवास पर तलाशी ली। जांच के दौरान 10.68 लाख रुपए नकद, करीब 82 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांदी बरामद हुई। बरामद नकदी और आभूषण जब्त कर लिए गए हैं। एसीबी अब आरोपी की आय से अधिक संपत्ति, रिश्वतखोरी के नेटवर्क में अन्य लोगों की संभावित भूमिका की जांच कर रही है।

व्यवहार अपनी जगह, धंधा अपनी जगह

एसीबी जांच में सामने आया कि आरोपी पीए परिवादी पर रिश्वत देने के लिए लगातार दबाव बना रहा था। वह फोन पर कहता था, 'व्यवहार अपनी जगह, धंधा अपनी जगह' और 'मुझे आज ही पैसे चाहिए, मुझे भी ऊपर के अधिकारियों को देने हैं।' इन बातचीतों की भी जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार एडीएम (ईस्ट) नरेन्द्र की भूमिका भी जांच के दायरे में है। एसीबी अब प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े वाहन, वीडियोग्राफी समेत निजी एजेंसियों को दिए गए कार्यों और उनके भुगतान की पूरी प्रक्रिया की भी जांच करेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery