Thursday, July, 30,2026

दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों पर करें विशेष फोकस: सीएस

जयपुर: मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने बुधवार को शासन सचिवालय में तीन महत्वपूर्ण बैठकों और निरीक्षण के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों के विकास, सतत विकास लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध कार्य निष्पादन, फील्ड मॉनिटरिंग और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

साथ ही जनसेवा को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विभागीय समन्वय और जवाबदेही पर जोर दिया। मुख्य सचिव की अध्यक्षता  में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति की बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 196.39 करोड़ रुपए के वार्षिक बजट प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। उन्होंने निर्देश दिए कि ड्रोन लॉजिस्टिक्स, सैटेलाइट ट्राइबल हेल्थ रिसोर्स सेंटर, सेक्स-सॉर्टड सीमन तकनीक और एसटीईएम लैब जैसी सफल परियोजनाओं पर उच्च गुणवत्ता की डॉक्यूमेंट्री तैयार की जाए। उन्होंने भारत सरकार के जनजातीय कार्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों को प्राथमिकता देने, दूरस्थ जनजातीय क्षेत्रों पर विशेष फोकस करने और अधिकारियों को एकलव्य विद्यालयों, आश्रम छात्रावासों एवं मां-बाड़ी केंद्रों का नियमित फील्ड निरीक्षण कर गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एसडीजी लक्ष्यों की समीक्षा

CS ने राज्य स्तरीय एसडीजी क्रियान्वयन एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक में वर्ष 2030 तक निर्धारित सतत विकास लक्ष्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को नीति आयोग और राज्य संकेतकों के अनुरूप योजनाएं संचालित करने, नवीनतम आंकड़े समयबद्ध तरीके से पोर्टल पर अपलोड करने तथा आयोजना विभाग को सभी विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर प्रमाणिक आंकड़े जुटाने के निर्देश दिए।

फाइलों के त्वरित निस्तारण पर जोर

CS ने राजस्व, सामान्य प्रशासन और कार्मिक विभाग का निरीक्षण कर लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण, फाइलों की औसत निस्तारण अवधि घटाने और निर्णय प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागों में अनुपयोगी सामग्री के समयबद्ध निस्तारण और कर्मचारियों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने पर भी बल दिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने युवा कार्मिकों से संवाद कर उन्हें दक्षता और जनसेवा के प्रति समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery