Thursday, July, 30,2026

15 तक ई-केवाईसी नहीं, तो अटकेगी एलपीजी सब्सिडी

उदयपुर: घरेलू एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए 15 अगस्त तक आधार आधारित ई-केवाईसी कराना आवश्यक कर दिया गया है। गैस कंपनियां मोबाइल संदेश भेजकर उपभोक्ताओं को समय रहते प्रक्रिया पूरी करने के लिए सचेत कर रही हैं। तय समय तक ई-केवाईसी नहीं होने पर एलपीजी सब्सिडी बंद होने के साथ घरेलू दर पर सिलेंडर बुकिंग भी प्रभावित हो सकती है। यह व्यवस्था प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के साथ सामान्य घरेलू उपभोक्ताओं पर भी लागू होगी। गैस एजेंसियों ने अभियान तेज कर दिया है तथा डिलीवरी कर्मी भी घर-घर जाकर जानकारी दे रहे हैं। उपभोक्ता आधार कार्ड और गैस उपभोक्ता नंबर के साथ संबंधित एजेंसी में बायोमेट्रिक सत्यापन कराकर ई-केवाईसी पूरी करा सकते हैं। कई स्थानों पर हैंडहेल्ड डिवाइस से घर पर भी यह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। प्रक्रिया पूरी होने पर आधार एलपीजी कनेक्शन से लिंक हो जाएगा और सब्सिडी का लाभनिर्बाध मिलता रहेगा। तेल कंपनियों की विस्तृत गाइडलाइन का इंतजार है, लेकिन समय रहते ई-केवाईसी कराने की सलाह दी गई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery