Thursday, July, 30,2026

गुरु पूर्णिमा पर सीएम भजनलाल ने की गुरु वंदना

जयपुर: गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को डीग और भरतपुर के धार्मिक स्थलों पर पूजा-अर्चना कर संत-महंतों का सम्मान किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की। इस दौरान उन्होंने गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र के धार्मिक व ऐतिहासिक स्थलों के संरक्षण और सौंदर्याकरण के निर्देश देने के साथ ही आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान पर भी जोर दिया।

मुख्यमंत्री ने डीग जिले के पूंछरी स्थित श्रीनाथजी मंदिर परिसर में आयोजित गुरु वंदन कार्यक्रम में संत-महंतों एवं गुरुओं का शॉल-दुपट्टा ओढ़ाकर और श्रीफल भेंट कर सम्मान किया और उनका आशीर्वाद लिया। इससे पहले उन्होंने सपत्नीक भगवान श्रीनाथजी और परिक्रमा मार्ग स्थित मुकुट मुखारविंद का पंचामृत से अभिषेक कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और जनकल्याण की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरुजनों का सम्मान भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा है।

श्री वन बिहारी जी मंदिर में किए दर्शन

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन परिक्रमा क्षेत्र के जतीपुरा स्थित श्री वन बिहारी जी मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने मंदिर परिसर, श्री अष्ट सखा गोविंद स्वामी जी बैठक, अष्ट द्वार और ऐतिहासिक ऐरावत कुंड का अवलोकन कर जिला प्रशासन को इनके जीर्णोद्धार, संरक्षण और सौंदर्गीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने श्रीनाथजी मंदिर में मंगला दर्शन कर प्रदेश की निरंतर प्रगति और प्रदेशवासियों के कल्याण की कामना भी की। इसके बाद मुख्यमंत्री भरतपुर जिले के सेवर स्थित लुधावई के बड़ा हनुमान मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की।

संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्चः शेखावत

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। हमारे ऋषि-मनीषियों ने जीवन के यथार्थ की खोज तथा उसके उद्देश्य को समझाने वाले गुरु को सभी वेदों से भी ऊपर माना है। बुधवार को कमलेश जी महाराज के गायत्री परमार्थ फाउंडेशन द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शेखावत ने कहा कि भारत की मनीषा ने सदैव गुरु को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि गुरु ही मनुष्य को सत्य, ज्ञान और जीवन के वास्तविक उद्देश्य का मार्ग दिखाता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery