Thursday, July, 30,2026

मामूली कहासुनी में युवक की पीट-पीटकर हत्या

जयपुर: मानसरोवर थाना क्षेत्र के गुर्जर की थड़ी स्थित शांति नगर रोड पर मंगलवार शाम 28 वर्षीय बलवीर सिंह जाटव, मूलतः श्योपुर (मध्यप्रदेश) निवासी, हाल निवासी गुर्जर की थड़ी की डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें हमलावर बीच सड़क पर लगातार बलवीर पर डंडों से हमला करते दिखाई दे रहे हैं, जबकि आसपास मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे। गंभीर रूप से घायल बलवीर को उसके परिचित पहले जयपुरिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक मार्बल और टाइल्स लगाने का काम करता था। मानसरोवर एसीपी हेमेंद्र शर्मा ने बताया कि मामले में मनीष कुमार सोलंकी, रमजान अली व रोहित यादव को गिरफ्तार कर एक नाबालिग को निरुद्ध किया है।

शराब पार्टी के दौरान हुआ था विवाद

आरोपी शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान नाबालिग अंडा लेने गया, जहां बलवीर से हाथ टकराने पर कहासुनी हो गई। नाबालिग ने लौटकर अपने साथियों को घटना बताई, जिसके बाद चारों ने मिलकर बलवीर पर हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery