Thursday, July, 30,2026

डॉ. सीपी जोशी को हस्तियों ने दी जन्मदिन पर बधाई, दीर्घ सुखी जीवन की कामना

जयपुर: राजस्थान विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, नाथद्वारा के पूर्व विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. सीपी जोशी ने बुधवार को जयपुर स्थित कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में अपना जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर प्रदेशभर से राजनेताओं, गणमान्यजनों और शुभचिंतकों ने पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में कई प्रमुख राजनीतिक हस्तियां और विशिष्ट अतिथि शामिल हुए। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने सीपी जोशी को शुभकामनाएं दीं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी समारोह में मौजूद रहे। फर्स्ट इंडिया के सीएमडी एंड एडिटर इन चीफ डॉ. जगदीश चंद्र भी कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सीपी जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। फर्स्ट इंडिया न्यूज के डायरेक्टर वीरेंद्र चौधरी तथा फर्स्ट इंडिया मीडिया ग्रुप के सीईओ एवं मैनेजिंग एडिटर पवन अरोड़ा ने भी समारोह में पहुंचकर डॉ. सीपी जोशी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

समारोह में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, पीसीसी चीफ गोविंदसिंह डोटासरा, राजेंद्र पारीक और सचिन पायलट सहित कांग्रेस के अनेक नेताओं, वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों, सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों और जयपुर के विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्यजनों ने डॉ. जोशी का अभिनंदन किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery