Thursday, July, 30,2026

'सीमापार से आने वाली नशे की खेप रोकना बड़ी चुनौती'

टोंक: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि सीमापार से आने वाली मादक पदार्थों की खेप देश के युवाओं के भविष्य के लिए गंभीर चुनौती है। उन्होंने अधिकारियों से नशा मुक्ति अभियान को जनआंदोलन का स्वरूप देने तथा टीबी मुक्त भारत अभियान को ग्राम स्तर तक प्रभावी ढंग से लागू करने का आह्वान किया। राज्यपाल बुधवार को टोंक जिला परिषद सभागार में अधिकारियों की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने विद्यार्थियों के बौद्धिक विकास, नशा मुक्ति तथा टीबी उन्मूलन जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया। उन्होंने हाल ही में नीट परीक्षा में टोंक जिले से सफल 34 परीक्षार्थियों की जानकारी ली। साथ ही अधिकारियों से जिले के सरकारी एवं निजी महाविद्यालयों की संख्या पूछी। संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने पर उन्होंने कहा कि सरकारी महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की कम संख्या चिंता का विषय है और इस दिशा में गंभीर प्रयास किए जाने चाहिए।

युवाओं में नशे की प्रवृत्ति समाज व राष्ट्र के लिए खतराः राज्यपाल ने कहा कि युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति समाज और राष्ट्र दोनों के लिए गंभीर खतरा है। उन्होंने कहा कि सीमापार से आने वाली ड्रग्स का उद्देश्य केवल आर्थिक लाभ कमाना नहीं, बल्कि भारत के युवाओं की शक्ति और क्षमता को कमजोर करना है। इसलिए युवाओं को इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना आवश्यक है।

टीबी के प्रति जागरूकता पर जोर

टीबी मुक्त भारत अभियान का उल्लेख करते हुए राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने निर्देश दिए कि प्रत्येक ग्राम पंचायत की बैठकों में टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने, मरीजों की संख्या की नियमित समीक्षा करने तथा उनके उपचार की जानकारी लेकर प्रभावी कार्ययोजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और प्रशासनिक समन्वय से ही टोंक को टीबी मुक्त बनाया जा सकता है। बैठक से पूर्व जिला परिषद पहुंचने पर राज्यपाल को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने तथा समाज में जनजागरण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery