Thursday, July, 30,2026

पढ़ाई और खेल में संतुलन ही सफलता की कुंजी: भजनलाल

भरतपुर/जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पढ़ाई और खेल एक-दूसरे के पूरक हैं। विद्यार्थी यदि दोनों के बीच संतुलन बनाकर आगे बढ़ेंगे तो सफलता निश्चित है। युवा शक्ति ही देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है और सरकार प्रत्येक  बच्चे को सुलभ शिक्षा उपलब्धा कराने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। गुरु पूर्णिमा पर भरतपुर जिले की वैर तहसील के खेड़ली गुर्जर में आयोजित राज्या स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने बालिका सैनिक स्कूल का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। साथ ही प्रदेशभर में 691 करोड़ से अधिक के शिक्षा विकास कार्यो का लोकार्पण और शिलान्यासा किया। इस अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के 40 लाख से अधिक पात्र विद्यार्थियों के बैंक खातों में निःशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म योजना के तहत 250 करोड़ की डीबीटी राशि हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री ने 'मिशन पढ़ो राजस्थान' के अंतर्गत रीडिंग प्रमोशन अभियान का शुभारंभ भी किया।

घोषणाएं नहीं, धरातल पर काम हमारी कार्य संस्कृति

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से धरातल पर उतारना उसकी कार्य संस्कृति है। पिछले ढाई वर्षों में 1.78 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। 1.32 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है, जबकि 70 हजार से अधिक पदों पर नई भर्तियों की तैयारी चल रही है। पेपर लीक माफिया के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी है।

भरतपुर-डीग को ₹1,186 करोड़ के कार्यों की सौगात

मुख्यमंत्री ने भरतपुर और डीग जिले को सड़क, बिजली, स्वास्थ्य, ड्रेनेज और पर्यटन से जुड़े ₹1,186 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात भी दी। उन्होंने भुसावर को ब्रज क्षेत्रीय विकास योजना में शामिल करने की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें शिक्षा, खेल और नवाचार के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery