Friday, June, 27,2025

75 की उम्र में 'जवान' जोशी के बयान से छिड़ी नई बहस

जयपुर: राजस्थान कांग्रेस में उम्र को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है। है। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता डॉ. सी.पी. जोशी ने हाल ही में राजसमंद में आयोजित 'संविधान बचाओ रैली' के दौरान खुद को 75 वर्ष की उम्र में भी 'जवान' बताते हुए 2028 का विधानसभा चुनाव लड़ने का ऐलान किया। इस बयान ने पार्टी के युवा और वरिष्ठ नेताओं के बीच प्रतिनिधित्व को लेकर नई चर्चा शुरू कर दी है। जोशी के इस ऐलान से जहां कुछ वयोवृद्ध नेताओं में उत्साह का संचार हुआ है, वहीं युवा नेताओं में असंतोष देखा जा रहा है। कांग्रेस नेतृत्व के सामने अब वरिष्ठ और युवा नेताओं के बीच संतुलन साधने की बड़ी चुनौती है। जोशी के इस बयान के बाद पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं में भी चुनाव लड़ने की इच्छा जागी है। कई वयोवृद्ध नेता, जिनकी उम्र 70 या 80 के पार है, अब 2028 के चुनाव में उतरने की तैयारी में जुट गए हैं। हालांकि, यह स्थिति युवा नेताओं के लिए चिंता का विषय बन रही है, जो लंबे समय से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। इधर, सी.पी. जोशी के बयान ने कांग्रेस के सामने युवा और वरिष्ठ नेताओं के बीच संतुलन बनाने की चुनौती खड़ी कर दी है। एक ओर पार्टी को अनुभवी नेताओं की जरूरत है, वहीं युवा नेताओं को अवसर न देना भविष्य में असंतोष को और बढ़ा सकता है।

युवा नेताओं में असंतोष

वरिष्ठ नेता डॉ. सी.पी. जोशी के बयान के बाद युवा नेताओं ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। संगरिया से विधायक और युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि राहुल गांधी हमेशा युवाओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व देने की बात करते हैं, लेकिन अगर 75 वर्ष से अधिक उम्र के नेता ही टिकट लेते रहेंगे तो युवा नेताओं को मौका कहां मिलेगा? पूर्व विधायक वेद प्रकाश सोलंकी ने सुझाव दिया कि पार्टी को 75 वर्ष से अधिक उम्र के नेताओं को विश्राम देने और दूसरी पंक्ति के नेताओं को मौका देने पर विचार करना चाहिए। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर कोई वरिष्ठ नेता चुनाव जीतने की स्थिति में है, तो उसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

उदयपुर चिंतन शिविर का 50-50% का फॉर्मूला अधूरा

2023 के विधानसभा चुनाव से पहले उदयपुर चिंतन शिविर में युवा और अनुभवी नेताओं को 50-50 फीसदी प्रतिनिधित्व देने का फॉर्मूला तय किया गया था। इसके तहत वरिष्ठ नेताओं की जगह उनके परिवार के सदस्यों को टिकट देने की बात भी हुई थी। हालांकि, यह क्राइटेरिया टिकट वितरण के दौरान लागू नहीं हो सका। तत्कालीन प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा था कि उम्र का कोई क्राइटेरिया नहीं है और जो नेता जीतने की स्थिति में है, उन्हें मौका दिया जाएगा।

कांग्रेस विधायक दल में 80 पार के चार नेता

मौजूदा कांग्रेस विधायक दल में चार विधायक ऐसे हैं, जिनकी उम्र 80 वर्ष से अधिक है। इनमें दीपचंद खेरिया (84), हरिमोहन शर्मा (83), शांति धारीवाल (82) और दयाराम परमार (80) शामिल हैं। इसके अलावा अशोक गहलोत (74), सुरेश मोदी (74), लक्ष्मण मीणा (75), हरेंद्र मिर्धा (76), भीमराज भाटी (78), श्रवण कुमार (71) और सी.एल. प्रेमी (71) जैसे नेता भी सक्रिय राजनीति में हैं और भविष्य के चुनावों की तैयारियों में जुटे हैं। पार्टी के कई अन्य वरिष्ठ नेता, जैसे हेमाराम चौधरी (77), बी.डी. कल्ला (75), विनोद लीलावली (76) और दीपेंद्र सिंह शेखावत (74), भी अगले चुनाव में उतरने के इच्छुक हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery