Saturday, April, 04,2026

आरोपियों की गिरफ्तारी तक शव लेने से इनकार

बीकानेर: जयनारायण व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में चौकीदार की गला रेतकर हत्या के बाद इलाके में जबरदस्त आक्रोश फैल गया है। 70 वर्षीय भंवरलाल रेगर की हत्या के 24 घंटे बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज परिजन और स्थानीय लोग पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरने पर बैठ गए।

उन्होंने साफ कहा कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक शव नहीं लिया जाएगा। घटना के बाद शुक्रवार सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग मोर्चरी के बाहर जुट गए और नारेबाजी करते हुए रास्ता जाम कर दिया। जानकारी के अनुसार, मृतक भंवरलाल रेगर मदन विहार कॉलोनी, शिवबाड़ी के निवासी थे और हाल ही में जयनारायण व्यास कॉलोनी क्षेत्र में एक प्लॉट पर चौकीदारी का काम शुरू किया था। 2 अप्रैल को अज्ञात बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए, लेकिन अब तक पुलिस के हाथ कोई ठोस सुराग नहीं लगा है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery