Saturday, April, 04,2026

आधा दर्जन से ज्यादा आईएएस अफसरों को मिली छूट, दो टॉप रेवेन्यू अफसर अटके

जयपुर: वित्तीय वर्ष की समाप्ति के समय राज्य के दो टॉप रेवेन्यू ऑफिसर्स को इलेक्शन ड्यूटी से एग्जेम्पशन नहीं मिलना, प्रशासनिक जानकारों के अनुसार आश्चर्य व कौतूहल का विषय है। वह भी तब जबकि राज्य सरकार ने स्वयं एग्जेम्पशन के लिए प्रयास किए थे। मामला तब और भी विचारणीय बनता है, जब राज्य के आधा दर्जन से भी ज्यादा आईएएस को इलेक्शन कमीशन ने एग्जेम्पशन दिया है।

कई को तो पर्सनल रिक्वेस्ट पर, पर्सनल ग्राउंड और फैमिली मैटर्स पर यह एग्जेम्पशन मिला है। सबसे ताजा मामला तो आशीष मोदी का है। वे बतौर ऑब्जर्वर पश्चिमी बंगाल में ड्यूटी कर रहे थे। 31 मार्च के ऑर्डर में राज्य सरकार ने उन्हें सीकर का कलेक्टर बना दिया। नई पोस्टिंग का हवाला देते हुए आशीष मोदी ने ड्यूटी से रिलीव करने की इलेक्शन कमीशन से रिक्वेस्ट की। तुरंत 3 अप्रैल को उन्हें रिलीव कर दिया गया। अब आशीष शनिवार को सीकर में जॉइनिंग दे देंगे।बताया जाता है बाड़मेर में कलेक्टर लगाई गई चिन्मयी गोपाल ने भी इसी तरह की रिक्वेस्ट की है। जिन आईएएस को एग्जेम्पशन मिला है, उनमे समित शर्मा, रवि जैन, कृष्ण कुणाल, शिवांगी स्वर्णकार, सौरभ स्वामी और ललित गुप्ता के नाम शामिल हैं।

उल्लेखनीय बात तो यह है कि समित शर्मा और रवि जैन तो संबंधित राज्यों में इन्हें आवंटित विधानसभा क्षेत्रों में चले भी गए थे। अब ये दोनों लौट आए हैं। बड़ा सवाल यही है कि राज्य सरकार की सिफारिश के बाद भी आनंदी तथा नकाते शिवप्रसाद मदन को इलेक्शन ड्यूटी से छूट क्यों नहीं मिल पाई? तो क्या स्टेट गवर्नमेंट के प्रयासों में कहीं कुछ कमी रह गई? इधर, डीओपी ने शुक्रवार को एक नया ऑर्डर निकालकर इलेक्शन ड्यूटी पर गए 10 आईएएस का एडिशनल चार्ज दूसरे आईएएस को सौंपा है। 31 मार्च की ट्रांसफर लिस्ट के बाद नए सिरे से एडिशनल चार्ज का नया ऑर्डर जरूरी हो गया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery