Saturday, April, 04,2026

युवक ने की लिव-इन पार्टनर की हत्या, दो घंटे बाद थाने में किया सरेंडर

बीकानेर: जिले के खाजूवाला क्षेत्र में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक द्वारा महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ने वारदात के दो घंटे बाद खुद थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया और हत्या की जानकारी दी।

थानाधिकारी सुरेंद्र प्रजापत के अनुसार, 2 अप्रैल दोपहर करीब 1:15 बजे चक 9 DWD गांव के पास 35 वर्षीय जसवीर कौर का शव बरामद हुआ। आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैप्पी सिंह थाने पहुंचा और बताया कि उसने गला दबाकर महिला की हत्या कर दी है तथा शव जंगल में फेंक दिया है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। मृतका के भाई बलविंदर सिंह ने बताया कि जसवीर ने पति को छोड़कर हरप्रीत के साथ करीब ढाई साल पहले लिव-इन रिलेशनशिप में रहना शुरू किया था। इस दौरान एक बेटा भी हुआ। भाई के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और हरप्रीत मारपीट व जान से मारने की धमकी देता था।

घटना से एक दिन पहले जसवीर ने फोन कर बताया था कि आरोपी उसके बेटे को अपने पिता के पास छोड़ने गया है और लौटकर उसे मार सकता है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि हरप्रीत ने धारदार हथियार और लाठियों से हमला कर हत्या की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery