Saturday, April, 04,2026

डेयरी से बदलेगी गांव की तस्वीर, सरस बनेगा ब्रांड

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि डेयरी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था की सशक्त धुरी है, जो किसानों एवं दुग्ध उत्पादकों की आर्थिक समृद्धि का आधार बनकर उभर रहा है। उन्होंने कहा कि इससे न केवल ग्रामीण परिवारों को आर्थिक संबल मिलता है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी सृजित होते हैं। सीएम शर्मा ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में डेयरी क्षेत्र के विकास पर आयोजित बैठक को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि राजस्थान दुग्ध उत्पादन में अग्रणी राज्य है।

ऐसे में प्रदेश में दुग्ध संग्रहण और प्रसंस्करण की अवसंरचना को मजबूत करते हुए औसत दुग्ध संकलन बढ़ाने और दुग्ध सहकारी समितियों का विस्तार करने के लक्ष्य तय किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बजट में राजस्थान कोऑपरेटिव डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के लिए 2000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। साथ ही 'सरस' को राष्ट्रीय ब्रांड के रूप में स्थापित करने की घोषणा की गई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों और पर्यटन स्थलों पर सरस आउटलेट खोलने की संभावनाएं तलाशी जाएं। साथ ही राज्य के बाहर भी सरस आउटलेट शुरू किए जाएं। डेयरी उत्पादों की व्यापक ब्रांडिंग भी की जाए।

दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता हो सुनिश्चित

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि दुग्ध उत्पादों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मिलावट के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए औचक निरीक्षण किए जाएं और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही अत्याधुनिक मिल्क टेस्टिंग मशीन और रियल-टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम को मजबूत किया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार सहकारिता से समृद्धि के लक्ष्य के साथ कार्य कर रही है।

डेयरी क्षेत्र को मजबूत करने से किसानों की आय बढ़ती है। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी विभागीय योजनाओं का समयबद्ध और प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए और पारदर्शी तरीके से दुग्ध उत्पादकों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाया जाए। बैठक में बताया गया कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार के विशेष प्रयासों से आरसीडीएफ के मुनाफे में वृद्धि हो रही है। वर्तमान में आरसीडीएफ के औसत दुग्ध संकलन से लेकर दुग्ध प्रसंस्करण क्षमता व दुग्ध उत्पादों के विपणन एवं विविधीकरण में वृद्धि हुई है। इस दौरान पशुपालन एवं डेयरी मंत्री जोराराम कुमावत, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery