Saturday, April, 04,2026

कोटा में जल संसाधन भवन का लोकार्पण कल

जयपुर: जल संसाधन विभाग की नई उपलब्धि के रूप में कोटा के नयापुरा क्षेत्र में बने नवनिर्मित 'जल संसाधन भवन' का लोकार्पण रविवार को दोपहर 1 बजे होगा। समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा राज्य मंत्री हीरालाल नागर, विधायक कोटा दक्षिण संदीप शर्मा और विधायक लाडपुरा कल्पना देवी भी मौजूद रहेंगी।

लगभग 11.90 करोड़ रुपए की लागत से तैयार यह आधुनिक भवन विभागीय कार्यों को अधिक दक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित बनाने में सहायक सिद्ध होगा। भवन में भूतल सहित चार तल बनाए गए हैं, जिनमें कार्यालय कक्ष, मीटिंग हॉल, पेंट्री, स्टोर और विद्युत कक्ष जैसी सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। परिसर में पर्याप्त पार्किंग, लिफ्ट और सीढ़ियों की व्यवस्था भी की गई है। यह भवन अभियंताओं और कर्मचारियों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही विभाग की कार्यप्रणाली को नई गति प्रदान करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery