Tuesday, February, 10,2026

जयपुर समेत दो दर्जन जिलों को मिल सकते हैं नए कलेक्टर

जयपुर: माना जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत में 14 फरवरी को मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) का बैन हटते ही जिला कलेक्टर्स के बहुप्रतीक्षित (long awaited) ट्रांसफर हो सकते हैं। हालांकि विधानसभा का सत्र चल रहा है, लेकिन महत्वपूर्ण बात यह है कि मार्च में होने वाले स्थानीय निकायों के चुनाव को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग फरवरी में ही कभी भी नोटिफिकेशन जारी कर सकता है। तब नोटिफिकेशन के जारी होने के साथ ही कलेक्टर्स के ट्रांसफर पर फिर से 'बैन' लग जाएगा।

जानकारों के अनुसार अलग अलग कारणों से लगभग दो दर्जन जिलों के कलेक्टर बदले जाना जरूरी हो गया है। वर्तमान में 41 में से 14 जिलों के कलेक्टरों का कार्यकाल 2 वर्ष से भी ज्यादा हो गया है। ये कलेक्टर जनवरी 2024 में लगाए गए थे। माना जाता है कि प्रशासनिक सुव्यवस्था की दृष्टि से एक ही जिले में किसी कलेक्टर का दो वर्ष का कार्यकाल समुचित और 'आइडियल' होता है। इससे ज्यादा का ठहराव न अफसर के लिए और ना ही शासन के लिए ठीक होता है।

जयपुर कलेक्टर जितेंद्र सोनी (2010 बैच आईएएस) सबसे सीनियर कलेक्टर हैं। उनका जनवरी में प्रमोशन हो चुका है, अतः अन्य ऊंची पोस्ट पर उनका ट्रांसफर होगा। ऐसे में राजधानी जयपुर में किसी नए कलेक्टर का लगना जरूरी है। 2011 से 2013 बैच के आईएएस अफसरों में से किसी का चयन करना होगा, जिन नामों पर विचार संभव है, उनमें - संदेश नायक, सिद्धार्थ सिहाग, नकाते शिव प्रसाद मदन और अरविंद पोसवाल के नामों की चर्चा है।

नागौर कलेक्टर अरुण कुमार पुरोहित पिछली 31 जनवरी को रिटायर हो गए हैं। अभी एडीएम के पास चार्ज है, लेकिन नागौर में नया कलेक्टर लगाना होगा। 2018 बैच के आईएएस भी अब कलेक्टर बनने के लिए एलिजिबल हो गए हैं। बैच के 13 अफसरों में से अकेले अभिषेक सुराणा ही कलेक्टर हैं। बैच के कुछ अन्य अफसरों को चांस मिल सकता है। 2017 बैच के 10 में से 9 को कलेक्टर बनने का सौभाग्य प्राप्त है। इसी प्रकार 2016 बैच के भी 9 में से 7 वर्तमान में कलेक्टर बने हुए हैं। इस बैच के रवींद्र  गोस्वामी बतौर कलेक्टर कोटा में अच्छी परफॉर्मेंस दिखा चुके हैं। उन्हें वापस किसी बड़े जिले की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। तिजारा-खैरथल कलेक्टर पद भी खाली है। अलवर कलेक्टर को चार्ज सौंप रखा है।

इसी प्रकार आरएएस से आईएएस में पिछले दो वर्षों में प्रमोट हुए 2015 व 2016 बैच के 27 अफसर भी कलेक्टर बनने के सपने संजोए हुए हैं। इनमें से अभी केवल दो को ही यह चांस मिला हुआ है। जानकारों के अनुसार इनमें से कम से कम आधा दर्जन प्रमोटी आईएएस को अब कलेक्टर बनाया जा सकता है। स्थानीय निकायों के चुनावों की गरज से बहुत से राजनेता सरकार पर अपनी पसंद का कलेक्टर उनके जिले में लगाने का दबाव बनाए हुए हैं। डीओपी इस विषय पर विचार कर सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लगभग एक दर्जन जिलों के कलेक्टर विवादों के घेरे में आ चुके हैं। जन प्रतिनिधियों और अपने ही अधीनस्थों से उनके टकराव के किस्से सुर्खियों में आए हैं। इन सबको हटाना जरूरी हो गया है।

कलेक्टर जो विवादों में घिरे हैं और मीडिया में आए

  • महेंद्र सिंह खड़गावत (डीडवाना-कुचामन): एसडीएम और तहसीलदारों ने मोर्चा खोला। मुख्यमंत्री को पांच पन्नों की शिकायत। आरएएस एसोसिएशन भी विरोध में।
  • अंजलि राजोरिया (प्रतापगढ़): सांसद, नगरपरिषद सभापति और जनप्रतिनिधियों से खुला टकराव। दोनों ओर से आरोप-प्रत्यारोप के पत्र।
  • अर्तिका शुक्ला (अलवर): अधीनस्थ स्टाफ से जबरदस्त टकराव । IAS व RPS के साथ विवाद। पटवारियों ने की हड़ताल।
  • जसमीत संधू (भीलवाड़ा)- अधीनस्थ स्टाफ के साथ टकराव। विवादास्पद कार्यशैली। भूखंड लॉटरी मामले में लापरवाही का आरोप।
  • प्रताप सिंह (जैसलमेर): एसडीएम के साथ खुला टकराव, सोलर कंपनियों से मिलीभगत का आरोप। आरएएस एसोसिएशन ने भी सीएम को लिखा शिकायती पत्र।
  • खुशाल यादव (हनुमानगढ़): एथेनॉल फैक्ट्री मामले में उजागर हुई प्रशासकीय लापरवाही व अनुभवहीनता।
  • मंजू (श्रीगंगानगर): बीजेपी एमएलए जयदीप बिहाणी के साथ टकराव। सार्वजनिक तौर पर गरमा-गरमी।
  • मुकुल शर्मा (सीकर): प्रभारी मंत्री संजय शर्मा ने जनता के सामने की डांट-फटकार। कलेक्टर के साथ ब्यूरोक्रेसी की सहानुभूति।
  • आलोक रंजन (चित्तौड़गढ़): एमएलए सुरेश धाकड़ के साथ सार्वजनिक तौर पर नोक-झोंक (मई 2025 की घटना)।
  • अजय सिंह राठौड़ (झालावाड़): स्कूल बिल्डिंग के पीड़ितों को मुआवजे में बांट दीं बकरियां। सरकार को डाला परेशानी में।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery