Monday, April, 21,2025

तीन दिन शीत लहर का अलर्ट जारी बर्फीली हवाओं से बढ़ी गलन

जयपुर: उत्तरी भारत में लगातार बर्फबारी और शीतलहर के चलते प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ने लगी है। सर्द हवाओं के चलते दिन में ठिठुरन और गलन बढ़ने से दिन का तापमान भी तेजी से नीचे आ रहा है। शनिवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान सीकर के फतेहपुर में माइनस 1.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं माउंट आबू में सुबह के समय पहाड़ों पर बर्फ की चादर नजर आई।

मौसम विभाग के अनुसार माउंट आबू में शनिवार को न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस, करौली में 1.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं चूरू में 2.4, भीलवाड़ा में 2.6, चित्तौड़गढ़ में 3.2, उदयपुर में 3.4, बारां के अंता में 3.7 सीकर में 4.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में शीतलहर का असर आगामी दो से तीन दिन तक जारी रहेगा। इसके चलते प्रदेश में 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने बुलेटिन जारी कर आगामी दिनों में शीतलहर बढ़ने से प्रदेश में पाला पड़ने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार शीतलहर से फसल, बागवानी, और रोपण की वृद्धि और उत्पादन को प्रभावित करता है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery