Saturday, September, 05,2026

नाहरगढ़ पार्क बंद नहीं, टाइगर-लायन सफारी पर ताला

जयपुर: नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में 2 सितंबर को बाघ के हमले में महिला सफाईकर्मी की मौत के बाद अब सुरक्षा व्यवस्था को लेकर वन विभाग सख्त हो गया है। विभाग की ओर से टाइगर और लायन सफारी को अस्थायी रूप से बंद कर सुरक्षा इंतजामों की नए सिरे से समीक्षा की जा रही है। हालांकि आम जनता के लिए पूरा पार्क बंद नहीं किया गया है। सामान्य जू क्षेत्र में पर्यटक पहले की तरह भ्रमण कर सकेंगे, लेकिन फिलहाल टाइगर और लायन सफारी की गाड़ियां नहीं चलेंगी।

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक और वन विभाग के निर्देशों के तहत सफारी संचालन पर रोक लगाई गई है। अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा में किसी भी तरह की चूक की गुंजाइश नहीं छोड़ी जाएगी। सफारी दोबारा शुरू करने से पहले सुरक्षा प्रबंधों की जांच और आवश्यक सुधार किए जाएंगे। घटना के बाद वन विभाग ने जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई भी की है और जांच कमेटी गठित की गई है। अब सफारी क्षेत्र में प्रवेश, एन्क्लोजर की निगरानी, कर्मचारियों की सुरक्षा और आपात स्थिति से निपटने की व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।

अधिकारियों का साफ कहना है कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए बिना सफारी को दोबारा शुरू नहीं किया जाएगा। पार्क का सामान्य क्षेत्र खुला रहेगा, लेकिन सफारी पर लगी रोक यह संकेत है कि 2 सितंबर की घटना के बाद अब सुरक्षा को लेकर कोई जोखिम नहीं लिया जाएगा।

बाघ के हमले में मरी थी सुगना

हाल ही में 2 सितंबर को टाइगर 'शिवाजी' के एन्क्लोजर में घास काटने गई महिला मजदूर सुगना देवी पर बाघ ने हमला कर दिया था। हमले में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पार्क की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों की निगरानी को लेकर गंभीर सवाल खड़े हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery