Wednesday, November, 25,2026

कमजोर परफॉर्मेंस पर मंत्रियों पर गिरे गाज तो स्वागत करूंगा

जयपुर: पंचायत चुनाव में भाजपा के अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं करने के बाद पार्टी और सरकार में हार के कारणों पर मंथन जारी है। इसी बीच मंत्री किरोड़ीलाल मीणा ने कमजोर परफॉर्मेंस के लिए मंत्रियों की जवाबदेही तय करने की बात कहकर सियासी हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी मंत्री की परफॉर्मेस कमजोर रही है और उस पर कार्रवाई होती है तो वे इसका स्वागत करेंगे। इसमें वे खुद भी शामिल हों तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। किरोड़ी ने कहा कि केंद्रीय नेतृत्व, संगठन या मुख्यमंत्री को लगता है कि किसी मंत्री की परफॉर्मेंस कमजोर है तो उस पर गाज गिरनी चाहिए। उन्होंने कहा, 'मैं अपनी बात कर रहा हूं, किसी दूसरे की नहीं। मैं गांवों में जाता हूं, लोगों के सुख-दुख में शामिल होता हूं और कार्यक्रम भी करता हूं। इसके बावजूद हम चुनाव से पहले लोगों के असंतोष को पहचान नहीं पाए। जो कमियां रही हैं, उन्हें दूर कर पार्टी और सरकार को मजबूत करेंगे।'

हार के लिए निचले कर्मचारियों को घेरा

किरोड़ी ने पंचायत चुनाव में हार की बड़ी वजह निचले स्तर की ब्यूरोक्रेसी को बताया। उन्होंने कहा कि जेईएन, ग्राम सेवक और पटवारी जैसे कर्मचारियों को सरकार और जनप्रतिनिधि ठीक तरह से सक्रिय नहीं कर पाए। इसके चलते सरकारी योजनाओं की डिलीवरी सही ढंग से नहीं हुई और गांवों में लोगों का असंतोष बढ़ता रहा। इस असंतोष को समय रहते पहचान नहीं पाए और अचानक चुनाव में इसका असर सामने आ गया। अब इस कमी को दूर करने की जरूरत है।

केंद्रीय नेतृत्व और सीएम पर जताया विश्वास

किरोड़ी ने अपने पिछले बयान पर सफाई देते हुए कहा कि उनका आशय केंद्रीय नेतृत्व की चुनावी रणनीति और क्षमता से था। पश्चिम बंगाल, बिहार और हरियाणा का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में भाजपा की मजबूत वापसी की उम्मीद नहीं थी, वहां पार्टी ने सरकार बनाई। राजस्थान में भी केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में पार्टी आगे बढ़ेगी और 2028 में सरकार बनाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कामकाज पर भरोसा जताते हुए कहा कि सीएम ने विकास के बहुत काम करवाए हैं और उन पर अविश्वास का कोई कारण नहीं है।

हार के कारणों और रणनीति पर चर्चा

प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंगलवार को भी समीक्षा और रणनीति बैठकों का दौर जारी रहा। प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी और मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता कार्यालय पहुंचे। बैठक में पंचायत चुनाव के परिणामों, हार के कारणों और आगामी जिला प्रमुख व प्रधान के चुनावों को लेकर चर्चा हुई।

हरियाणा में खट्टर को हटाने जैसी स्थिति नहीं थीः संजय भाटिया

पंचायत चुनाव के नतीजों के बाद हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन का उदाहरण देने वाले मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के बयान पर भाजपा प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में मनोहर लाल खट्टर को हटाने जैसी कोई स्थिति नहीं थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से स्वेच्छा से यह विचार करने को कहा गया था कि आगे की टीम किस तरह की हो सकती है। हरियाणा में भाजपा ने लगातार तीसरी बार अच्छा प्रदर्शन किया था। इसलिए वहां के घटनाक्रम को चुनावी नतीजों के दबाव में नेतृत्व बदलने के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। भाटिया ने पंचायत चुनाव के परिणामों पर कहा कि वे हर चीज में अच्छाई तलाशते हैं और राजस्थान के नतीजों में भी सकारात्मक पहलू देख रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वे कल से कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। सभी अपने मन की बात रख रहे हैं, लेकिन कोई भी डिमोरलाइज नहीं है। कार्यकर्ताओं में उत्साह है। संगठन में कहीं कोई कमी सामने आती है तो बदलाव करने के लिए पार्टी तैयार है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery