Tuesday, March, 24,2026

पहाड़ी पर फंदे से लटका मिला युवक का शव

जयपुर: नींदड़ की पहाड़ी पर रविवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से फंदे पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान हरमाड़ा के लोहामंडी निवासी विजेंद्र (31) पुत्र पूरण सैनी के रूप में हुई है। हरमाड़ा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर एफएसएल टीम की मदद से सबूत जुटाए और शव को कांवटिया अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि विजेंद्र शनिवार सुबह बिना किसी को बताए घर से निकल गया  था। परिजन पूरे दिन उसकी तलाश में जुटे रहे। रविवार सुबह करीब 7 बजे नींदड़ की पहाड़ी पर सुनसान जगह एक पेड़ से उसका शव फंदे में लटका मिला। थाना प्रभारी उदय यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विजेंद्र ने करीब 15 दिन पहले नाराज होकर अपना मोबाइल फोन जमीन पर फेंककर तोड़ दिया था। शनिवार सुबह भी परिजनों के पूछने पर वह कुछ नहीं बोला और चुपके से घर से निकल गया। माना जा रहा है कि वह देर शाम पहाड़ी पर पहुंचा और वहां रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery