Friday, August, 28,2026

शादी से इनकार पर छात्रा को मारी गोली

जयपुर: राजधानी जयपुर के सीतापुरा इलाके में शादी से इनकार करने पर एक सिरफिरे ने प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा के सीने में गोली मार दी। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। गंभीर हालत में युवती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। सूचना पर पहुंची सांगानेर सदर थाना पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। भरतपुर निवासी युवती अपनी मां और भाई के साथ सीतापुरा क्षेत्र में किराए के फ्लैट में रहकर पढ़ाई कर रही है। बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे उसकी मां और भाई दुकान पर गए हुए थे। इसी दौरान युवती को अकेली पाकर आरोपी बाइक से हेलमेट लगाकर सीधे उसके कमरे में दाखिल हुआ और गोली चला दी। फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद लहूलुहान अवस्था में उसे अस्पताल पहुंचाया गया।

चचेरी बहन का देवर है आरोपी

एसीपी चाकसू भवानी सिंह ने बताया कि धौलपुर निवासी आरोपी पीड़िता की चचेरी बहन का देवर है। वह पिछले एक साल से युवती पर विवाह का दबाव बना रहा था और मना करने पर जान से मारने की धमकियां दे रहा था। करीब 15 दिन पूर्व आरोपी ने पीड़िता के साथ अभद्रता की थी, जिसके बारे में उसके परिजनों को बताया गया था। तब आरोपी पक्ष ने भविष्य में तंग न करने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन बुधवार शाम उसने वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery