Thursday, September, 03,2026

बाघ ने महिला श्रमिक को बनाया शिकार, मौत

जयपुर: जयपुर के नाहरगढ़ जैविक उद्यान में बुधवार सुबह बाघ के हमले में एक महिला सफाईकर्मी की मौत हो गई। मृत महिला की पहचान नांगल सुसावतान की 42 वर्षीय सुगना देवी के रूप में हुई है, जो उद्यान में सफाई और रखरखाव का काम करती थी। बुधवार सुबह करीब छह-सात महिलाएं बाड़ा संख्या 16 में घास काट रही थीं, उसी दौरान बाघ 'शिवाजी' बाड़े से निकलकर एन्क्लोजर में पहुंच गया। बाघ को देख महिलाओं में अफरा-तफरी मच गई। कुछ महिलाओं ने पेड़ और एन्क्लोजर की जाली पर चढ़कर बचने का प्रयास किया। सुगना देवी भी जाली पर चढ़ रही थीं, लेकिन बाघ ने उसका पैर खींच लिया और हमला कर दिया। गंभीर चोटों के कारण उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, महिलाएं जब घास काट रही थीं, तब वन संरक्षक और इंचार्ज हंसा ने बाड़े का गेट खोल दिया। घटना के बाद वन विभाग ने तत्काल कार्रवाई करते हुए हंसा को प्रथम दृष्टया कर्तव्य में लापरवाही और सुरक्षा प्रोटोकॉल के पालन में चूक के चलते निलंबित कर दिया। अधिकारियों के मुताबिक सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम
पहुंची और बाघ को नियंत्रित कर महिला के शव को उसके कब्जे से छुड़ाया। इसके बाद जाली और पेड़ पर चढ़ी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

मामले की जांच कराएगा विभाग

उप वन संरक्षक (वन्यजीव) चिड़ियाघर जयपुर डॉ. आशीष व्यास ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच के लिए सहायक वन संरक्षक स्तर के अधिकारी को जांच अधिकारी नियुक्त किया गया है। जांच में घटनाक्रम, सुरक्षा व्यवस्था, निर्धारित एसओपी, सुरक्षा प्रोटोकॉल, सीसीटीवी फुटेज और संबंधित रिकॉर्ड की जांच होगी। जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सुगना देवी की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने धरना देकर विरोध जताते हुए एक करोड़ रुपए मुआवजे और सरकारी नौकरी की मांग रखी। प्रशासन और वन विभाग के अधिकारियों ने परिजनों से बातचीत कर उन्हें नियमानुसार सहायता और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

परिवार को दस लाख की सहायता

डिस्ट्रिक्ट फॉरेस्ट ऑफिसर आशीष कुमार ने बताया कि पीड़ित परिवार को वन विभाग की ओर से दस लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को डेयरी बूथ आवंटित करवाया जाएगा। परिवार के दो सदस्यों को संविदा पर वन विभाग में रोजगार दिया जाएगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery