Thursday, October, 22,2026

अब दिवाली पर रोशनी से जगमगाएगा चांदपोल बाजार

जयपुर: अतिक्रमण से तंग आकर दीपावली सजावट से हाथ खींचने वाले चांदपोल बाजार व्यापार मंडल के व्यापारियों ने महापौर सुनील कोठारी के साथ बैठक के बाद अब अपना फैसला पलट दिया है। 14 अक्टूबर को व्यापार मंडल ने एक बैठक कर अतिक्रमण से नाराज होकर दीपावली पर सजावट नहीं करने का फैसला लिया था। चांदपोल बाजार व्यापार मंडल ने बुधवार को जयपुर नगर निगम महापौर सुनील कोठारी के साथ बैठक के बाद बाजार को स्वच्छ, व्यवस्थित और अतिक्रमण मुक्त रखने का संकल्प लिया है।

इसके साथ ही व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठानों के बाहर बरामदों और सड़क पर अतिक्रमण नहीं करने तथा ग्राहकों के आवागमन के लिए पर्याप्त जगह रखने का आश्वासन दिया है। नगर निगम कार्यालय में हुई बैठक में बाजार की समस्याओं, यातायात, पार्किंग और सफाई व्यवस्था पर चर्चा हुई। इसके बाद व्यापारियों ने सजावट करने पर सहमति जताई और बाजार को व्यवस्थित रखने में प्रशासन को सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

छोटी चौपड़ से चांदपोल तक होगी भव्य सजावट

व्यापार मंडल अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि इस बार दीपावली पर चांदपोल बाजार को पहले से अधिक भव्य और आकर्षक तरीके से सजाया जाएगा। छोटी चौपड़ से चांदपोल तक रोशनी और सजावट की जाएगी, ताकि शहरवासी और जयपुर आने वाले पर्यटक गुलाबी नगरी की सांस्कृतिक विरासत और दीपावली की खूबसूरती का आनंद ले सके।

सुरक्षा को लेकर डीसीपी से भी चर्चा

बाजार की सुरक्षा और अन्य समस्याओं के संबंध में नॉर्थ डीसीपी करण शर्मा से भी चर्चा की गई। उन्होंने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। व्यापार मंडल ने सभी व्यापारियों से स्वच्छता बनाए रखने, अतिक्रमण हटाने, बेहतर पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने और दीपावली सजावट के अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

ट्रैफिक में बाधा बनने वाले अतिक्रमण हटेंगे

जयपुर नगर निगम महापौर सुनील कोठारी ने बताया कि दीपावली पर बाजारों में यातायात में बाधा बनने वाले अतिक्रमणों को हटाया जाएगा। चांदपोल बाजार में भी यातायात में बाधा बनने वाला अतिक्रमण हटाकर बाजार को व्यवस्थित बनाने में पूर्ण सहयोग दिया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष सुभाष गोयल, महामंत्री घनश्याम भूतड़ा, कोषाध्यक्ष रामकिशन ठेकड़ीवाल, उपाध्यक्ष कृष्ण अवतार अग्रवाल, चेतन अग्रवाल, विजय अग्रवाल, मनोज शर्मा, सुरेश बेलानी, गोविंद शर्मा, किशोर बागड़ा, मनोज आडवाणी, विकास अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य मौजूद रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery