Saturday, August, 22,2026

अजमेरी गेट पर चढ़ा छात्र, कूदने की दी धमकी

जयपुर:  जालूपुरा थाना इलाके में बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब स्कूल से टीसी काटे जाने से नाराज 12वीं कक्षा का छात्र अजमेरी गेट के ऊपर चढ़ गया और कूदने की धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब 45 मिनट की समझाइश और सूझबूझ के बाद छात्र को सुरक्षित नीचे उतार लिया। छात्र अपने साथ मिर्च स्प्रे भी लेकर गया था। पुलिस ने बताया कि चित्रकूट निवासी एक छात्र सुबह करीब 9:30 बजे अजमेरी गेट पर चढ़ा था। आसपास मौजूद लोगों ने उसे देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिसकर्मियों ने छात्र से बातचीत शुरू की। छात्र का मुंह एमआई रोड की तरफ था। इसी दौरान कांस्टेबल अविनाश गेट की दूसरी तरफ पहुंचे और पीछे से ऊपर चढ़ गए। पुलिसकर्मियों ने छात्र को बातों में उलझाए रखा। मौका मिलते ही कांस्टेबल ने उसे पकड़ लिया और करीब 10:15 बजे सुरक्षित नीचे उतार लिया। छात्र पहले चित्रकूट स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता था। पुलिस के मुताबिक, स्कूल में वह गोरक्षा से जुड़ी बातों का प्रचार करता था, जिसके बाद उसकी टीसी काट दी गई थी। इसके बाद छात्र ने दूसरे स्कूल में प्रवेश ले लिया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery