Thursday, October, 22,2026

विंटर शेड्यूल में एयरपोर्ट से रोजाना 152 उड़ानें

जयपुर: जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से 25 अक्टूबर से लागू होने वाले विंटर शेड्यूल में उड़ानों की संख्या बढ़कर प्रतिदिन 152 हो जाएगी। 27 मार्च 2027 तक प्रभावी रहने वाले इस शेड्यूल में सप्ताहभर में 1,000 से अधिक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन होगा। समर शेड्यूल 2026 में साप्ताहिक उड़ानों की संख्या 811 थी। नए शेड्यूल से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय हवाई कनेक्टिविटी को विस्तार मिलेगा।

घरेलू सेवाओं के तहत प्रति सप्ताह 900 उड़ानें संचालित होंगी। लखनऊ, नवी मुंबई, नोएडा, पुणे, दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों के लिए यात्रियों को बेहतर हवाई संपर्क मिलेगा। अकासा एयर ने हाल ही में जयपुर से मुंबई और बेंगलुरु के लिए उड़ान सेवाएं शुरू की हैं। इसके अलावा बीकानेर, जोधपुर और उदयपुर जैसे राजस्थान के प्रमुख शहरों के लिए भी हवाई कनेक्टिविटी को मजबूती मिलेगी। अंतरराष्ट्रीय उड़ानों की संख्या भी प्रति सप्ताह 68 से बढ़कर 110 हो जाएगी। दुबई और मस्कट के लिए उड़ानों की आवृत्ति बढ़ेगी, जबकि थाई एयरएशिया बैंकॉक के लिए सीधी उड़ान सेवा फिर शुरू करेगी। इस मार्ग पर सप्ताह में चार उड़ानें संचालित होंगी। एयरपोर्ट प्रबंधन के अनुसार, समर शेड्यूल की तुलना में एयर ट्रैफिक मूवमेंट में करीब 7 प्रतिशत वृद्धि का अनुमान है। नाइट पार्किंग सुविधा और बुनियादी ढांचे में सुधार से भी एयरपोर्ट की परिचालन क्षमता बढ़ी है। उड़ानों में इस विस्तार से यात्रियों को अधिक विकल्प मिलेंगे और पर्यटन व व्यावसायिक आवागमन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery