Saturday, September, 05,2026

जन्माष्टमी पर मुख्यमंत्री ने किए श्रीनाथजी के दर्शन

जयपुर: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सपत्नीक पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथजी मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने मुकुट मुखारविंद मंदिर में श्री गिरिराज जी का अभिषेक कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इसके बाद मुख्यमंत्री सांगानेर स्थित बीलवा में श्रीराधा सरल बिहारी मंदिर पहुंचे और भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण से प्रदेशवासियों के सुखी, स्वस्थ और समृद्ध जीवन की कामना की। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दीं। इस दौरान मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। भगवान श्रीकृष्ण के जयकारों से मंदिर परिसर भक्तिमय नजर आया। मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं से भी मुलाकात की। पूंछरी का लौठा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेदम, विधायक डॉ. शैलेश सिंह, बहादुर सिंह कोली, नौक्षम चौधरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस्कॉन मंदिर में किए दर्शन

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को सपत्नीक मानसरोवर स्थित इस्कॉन मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना की। मुख्यमंत्री मंदिर परिसर में आयोजित भजन-कीर्तन में भी शामिल हुए और श्रद्धालुओं के साथ भक्तिमय वातावरण में समय बिताया।

भगवान श्रीकृष्ण जीवन की उत्सवधर्मिता से हैं जुड़े

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने गौरांग इंस्टीट्यूट फॉर वैदिक एजुकेशन की ओर से आयोजित श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में भाग लिया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जीवन की उत्सवधर्मिता से जुड़े हैं और वे युगन्धर है। उनका जीवन अतीत के मोह को त्यागकर निरंतर आगे बढ़ने तथा निष्काम कर्म का संदेश देता है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर आगे बढ़ना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery