Thursday, September, 03,2026

एक लाख आवासीय प्लॉट शहरों में 24 घंटे बिजली

जयपुर: भाजपा ने निकाय चुनाव के लिए 'नगरीय विकास संकल्प-पत्र 2026' जारी कर राजस्थान के शहरों के अगले पांच साल के विकास का रोडमैप पेश किया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बुधवार को संकल्प-पत्र का विमोचन किया। संकल्प-पत्र में एक लाख आवासीय भूखंड उपलब्ध कराने, शहरों में 24 घंटे बिजली आपूर्ति की दिशा में काम करने और जरूरत के मुताबिक चुनिंदा शहरों में डिस्टर्ब एरिया एक्ट लागू करने का प्रमुख संकल्प लिया गया है। इसके अलावा 7 लाख से अधिक घरों में PNG कनेक्शन, 15 लाख स्ट्रीट लाइट्स और 2 हजार पिंक टॉयलेट्स लगाने का लक्ष्य रखा गया है। संकल्प पत्र जारी करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'वन स्टेट-वन इलेक्शन' को लेकर कांग्रेस पर तीखा तंज कसा। उन्होंने कहा कि जब विधानसभा में उन्होंने कहा था कि प्रदेश में 'वन स्टेट-वन इलेक्शन' कराया जाएगा, तब कांग्रेस के एक बड़े नेता ने कहा था कि आपके काकाजी भी यह नहीं करा सकते। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब कांग्रेस खुद देख ले कि 'वन स्टेट-वन इलेक्शन कौन से काकाजी करा रहे हैं।'

भाजपा सरकार ने 32 महीने में पूरे किए 78% संकल्पः सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा घोषणा पत्र नहीं, संकल्प पत्र जारी करती है। घोषणा पत्र केवल घोषणा करने का होता है, जबकि संकल्प पत्र काम करने का संकल्प होता है। विधानसभा चुनाव 2023 में जारी संकल्प पत्र के 78 फीसदी वादे महज 32 माह में पूरे किए जा चुके हैं। अब नगरीय निकायों के माध्यम से शहरों का कायाकल्प किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार ने प्रदेश की स्थिति खराब की, जबकि भाजपा सरकार ने उसे सुधारने का काम किया है। कांग्रेस की तुष्टीकरण की नीति के कारण निकायों में वार्डों का असमान पुनर्गठन हुआ था।

विकास से साकार होगा विकसित भारत का सपना

सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की परिकल्पना शहरों के विकास से होकर गुजरती है। इसलिए संकल्प-पत्र में शहरों की मौजूदा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए अगले पांच वर्षों के लिए विकास का रोडमैप तैयार किया गया है। प्रदेश के 309 स्थानीय निकायों में नगरीय सुविधाओं के विस्तार और आमजन का जीवन सुगम बनाने पर जोर रहेगा।

राठौड़ बोले... भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गारंटी पर जनता विश्वास करती है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने पांच साल में जितना काम किया, उससे ज्यादा काम भाजपा सरकार ने दो साल में किया है।

चार लाख नौकरियों पर विपक्ष उड़ाता था मजाक

सीएम ने कहा कि विधानसभा में चार लाख सरकारी नौकरियों की बात करने पर विपक्ष मजाक उड़ाता था। भाजपा सरकार अब तक 1.70 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दे चुकी है और 1.25 लाख से अधिक नियुक्ति कैलेंडर जारी किए जा चुके हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery