Monday, August, 24,2026

त्योहारी रंग में न पड़े खलल, सुरक्षा पर पैनी नजर

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए प्रदेश में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले से प्रभावी कार्ययोजना तैयार कर उसके अनुसार काम किया जाए।

संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने के साथ पुलिस की मौजूदगी भी बढ़ाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाले दिनों में बारावफात, रक्षाबंधन, जन्माष्टमी और गणेश चतुर्थी सहित कई बड़े त्योहार एवं पर्व हैं। इन अवसरों पर बड़ी संख्या में लोग घरों से निकलते हैं और धार्मिक आयोजनों में शामिल होते हैं। ऐसे में यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए भी आवश्यक इंतजाम किए जाएं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यदि कहीं विवाद अथवा किसी अन्य घटना के कारण माहौल प्रभावित होता है तो संबंधित पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस अधीक्षक तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लें। किसी भी घटना में त्वरित कार्रवाई के साथ आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम रखा जाए।

सुरक्षा व्यवस्था में जनसहभागिता महत्वपूर्ण

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में जनसहभागिता महत्वपूर्ण है। पुलिस और प्रशासन आमजन के साथ प्रभावी समन्वय बनाए रखें, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा छोटी-बड़ी घटना की जानकारी समय पर मिल सके और आवश्यक कार्रवाई की जा सके। बैठक में पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव (गृह) भास्कर ए. सावंत सहित पुलिस और प्रशासन के अन्य उच्च अधिकारी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री भजनलाल ने SMS अस्पताल में करवाई रूटीन जांच

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रविवार को रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचे। यहां चिकित्सकों की सलाह पर मुख्यमंत्री की कई स्वास्थ्य जांचें कराई गईं। सबसे पहले कार्डियक टावर में सोनोग्राफी और 2D इको की जांच हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री बांगड परिसर स्थित MRI/CT सेंटर पहुंचे, जहां उनकी CT एंजियोग्राफी कराई गई। जांच प्रक्रिया SMS मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दीपक माहेश्वरी और अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी की देखरेख में हुई। सभी जांचें पूरी होने के बाद मुख्यमंत्री ने चिकित्सकों के साथ करीब 20 मिनट तक रिपोर्ट को लेकर चर्चा की। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री की सभी जांच रिपोर्ट सामान्य आई हैं। चिकित्सकों ने उन्हें रूटीन जांच के बाद आवश्यक परामर्श भी दिया। मुख्यमंत्री के अस्पताल पहुंचने के दौरान अस्पताल प्रशासन ने जांचों को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery