Thursday, September, 03,2026

सरकार को दिव्यांगजनों की समस्याओं को टॉप प्रायोरिटी देनी चाहिए: अशोक गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बुधवार को अपने आवास पर प्रदेशभर से आए दिव्यांगजनों से डेढ़ घंटे से अधिक समय तक संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं। दिव्यांगजनों ने पेंशन, रोजगार, आवास, स्वास्थ्य सुविधाओं, RGHS में दवाओं की उपलब्धता और प्रशासनिक स्तर पर लंबित मामलों की समस्याएं रखीं। गहलोत ने कहा कि दिव्यांगजनों की समस्याएं अलग होती हैं, इसलिए सरकार को इन्हें टॉप प्रायोरिटी देनी चाहिए। उन्होंने तत्काल आयुक्त की नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखने की बात कही। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने जयपुर और जोधपुर में बाबा आमटे दिव्यांग विश्वविद्यालय बनाए और एक्ट भी बनाया, लेकिन वर्तमान सरकार में काम आगे नहीं बढ़ पाया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery