Monday, August, 03,2026

गहलोत ने रोके 'चौथी बार' के नारे, बोले- लक्ष्मण रेखा न लांघे

जयपुर: नगर निकाय चुनावों की तस्वीर साफ होने के साथ ही कांग्रेस ने जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलनों का सिलसिला शुरू कर दिया है। चुनावी तैयारियों के बीच शनिवार को जोधपुर के ओसवाल भवन में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'चौथी बार' के नारे लगाने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने की नसीहत दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की जिम्मेदारी प्रदेश में सरकार बनाना है, न कि मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर नारे लगाना। मुख्यमंत्री कौन होगा, इसका फैसला कांग्रेस आलाकमान करता है। उन्होंने कहा कि मैं पहली बार मुख्यमंत्री बना था, तब भी किसी ने ऐसे नारे नहीं लगाए थे। हमें कांग्रेस के पक्ष में काम करना है, किसी व्यक्ति विशेष के लिए नहीं। उन्होंने कहा कि जनता की भावना, चुनाव जीतकर आने वाले विधायकों की राय और अन्य सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद ही नेतृत्व तय होता है। इसलिए इस विषय पर विवाद या अनावश्यक चर्चा से बचना चाहिए। गहलोत ने कार्यकर्ताओं को संगठन की 'लक्ष्मण रेखा' नहीं लांघने की नसीहत देते हुए कहा कि सभी को एकजुट होकर निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने के लिए काम करना चाहिए।

जिनकी जमानत नहीं बची, वे टिकट क्या बांटेंगे: सिंह

निकाय और पंचायती राज चुनावों की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेताओं की बयानबाजी भी खुलकर सामने आ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने नाम लिए बिना अपनी ही पार्टी के एक नेता पर तीखा हमला बोला। टिकट वितरण को लेकर भ्रम फैलाने वालों पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनकी जमानत नहीं बची, वे टिकट कहां से बांटेंगे? टिकट का फैसला किसी व्यक्ति नहीं, बल्कि संगठन, प्रभारी और स्थानीय कार्यकर्ताओं की राय के आधार पर होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी जीतने वाले योग्य उम्मीदवार को टिकट देने के निर्देश दिए है। उन्होंने दावा किया कि इस बार भी खेतड़ी नगरपालिका में कांग्रेस का ही अध्यक्ष बनेगा।

46 वर्षों से मिले समर्थन के लिए आभार

गहलोत ने जोधपुर की जनता का 46 वर्षों से मिले समर्थन के लिए आभार जताया और कहा कि निकाय चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से वार्ड स्तर तक सक्रिय होकर कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने और संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया।

कांग्रेस का 'हाई-प्रोफाइल ड्रामा': राजकुमार रोत

बांसवाड़ा-डूंगरपुर सांसद राजकुमार रोत ने कांग्रेस के 309 बीएपी कार्यकर्ताओं के शामिल होने के दावे को खारिज करते हुए कहा कि पार्टी सूची सार्वजनिक करे। उन्होंने दावा किया कि इनमें बीएपी के केवल 2-3 पूर्व कार्यकर्ता थे, जिन्हें पहले ही निष्कासित किया जा चुका था। रोत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस आदिवासी क्षेत्रों से लोगों को जयपुर ले जाकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की मौजूदगी में सदस्यता दिलवाकर राजनीतिक माहौल बनाने और अपना वजूद बढ़ाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने पूरे घटनाक्रम को हाई-प्रोफाइल ड्रामा बताया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery