Friday, December, 26,2025

कांग्रेस का आंदोलन का ऐलान BJP नेता बोले... नहीं होगा नुकसान

जयपुर: अरावली पर्वतमाला को लेकर प्रदेश में सियासी घमासान बढ़ता ही जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2025 में अरावली पहाड़ियों की नई परिभाषा को मंजूरी दी, जिसमें केवल 100 मीटर या उससे अधिक ऊंचाई वाली पहाड़ी को अरावली पहाड़ी माना गया है। इस फैसले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए आंदोलन का ऐलान कर दिया है। मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अरावली को होने वाले नुकसान के बारे में बताते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए।

गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि अरावली में खनन के लिए कई कंपनियों से पैसे लिए गए हैं और सुप्रीम कोर्ट में पेश रिपोर्ट के जरिए अरावली की लगभग 90 प्रतिशत भूमि को तबाह करने की तैयारी है। डोटासरा ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में अधिकारियों और माफियाओं के बीच बड़ी डील हो रही है और संगठित तरीके से देश की खनिज संपदा लूटी जा रही है। उन्होंने कहा कि करीब 68 हजार एकड़ क्षेत्र को खनन के हवाले करने की तैयारी की जा रही है, जबकि सरकार जनता को सिर्फ 0.9 प्रतिशत क्षेत्र की बात कहकर गुमराह कर रही है। उन्होंने घोषणा की कि अरावली बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस 19 जिलों में जन आंदोलन करेगी।

सीएम स्पष्ट नहीं कर रहे कि अरावली कैसे बचाएंगे: जूली

नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि वे अरावली का कुछ भी बिगड़ने नहीं देंगे, लेकिन यह स्पष्ट नहीं कर रहे कि कैसे बचाएंगे। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या मुख्यमंत्री केंद्र सरकार से कानून बनवाएंगे या सुप्रीम कोर्ट जाएंगे। जूली ने यह भी आरोप लगाया कि सरिस्का क्षेत्र में खनन खोलने के प्रयास पहले भी हो चुके हैं, जिन्हें कोर्ट की फटकार के बाद रोका गया।

प्लान स्पष्ट होने पर ही मिलेगा पट्टाः रामलाल

कांग्रेस के आरोपों के जवाब में भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा और कैलाश वर्मा ने प्रेस वार्ता कर तीखा पलटवार किया। रामलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की पुरानी आदत है जनता में झूठ और भ्रम फैलाना। उन्होंने दावा किया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अरावली के एक भी पत्थर का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा सरकार की मंशा स्पष्ट है कि अरावली संरक्षित क्षेत्र को परिभाषित किया जाए और अवैध खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए। जब तक नई परिभाषा के आधार पर स्पष्ट प्लान नहीं बनेगा, तब तक किसी भी तरह का खनन पट्टा जारी नहीं होगा। उन्होंने भाजपा सरकार की कार्रवाई के आंकड़े भी गिनाए और कहा कि पिछले दो वर्षों में अवैध खनन के खिलाफ 20 हजार से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए, सैकड़ों एफआईआर हुईं और हजारों वाहन जब्त किए गए।

अरावली पूरी तरह सुरक्षित रहेगी: कैलाश वर्मा

प्रदेश प्रवक्ता कैलाश वर्मा ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को अरावली हिल्स की परिभाषा तक की जानकारी नहीं है और वे सिर्फ राजनीतिक सुर्खियों के लिए जनता को भ्रमित कर रहे हैं। उन्होंने दोहराया कि मुख्यमंत्री और वन एवं पर्यावरण मंत्री स्पष्ट कर चुके हैं कि अरावली पूरी तरह सुरक्षित है और प्रकृति संरक्षण की दिशा में सरकार लगातार काम कर रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery