Tuesday, November, 04,2025

मोरपाल व भाया आमने-सामने नरेश मीणा ने बढ़ाई सियासी गर्मी

जयपुर: राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर उपचुनाव की रणभेरी बज चुकी है। भाजपा ने लंबे मंथन के बाद स्थानीय नेता और बारां पंचायत समिति के प्रधान मोरपाल सुमन को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। वहीं, कांग्रेस ने पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया पर फिर भरोसा जताया है, वहीं निर्दलीय नरेश मीणा के मैदान में उत्तरने से यह मुकाबला त्रिकोणीय और कड़ा होता नजर आ रहा है। 11 नवंबर को होने वाले इस उपचुनाव में भाजपा सरकार की साख दांव पर लगी है, भले ही नतीजे विधानसभा में बहुमत पर असर न डालें।

मोरपाल सुमन

भाजपा ने माली समाज से ताल्लुक रखने वाले सुमन को उनकी 'लो प्रोफाइल' और 'निष्कलंक छवि' के लिए चुना है। वे एक सामान्य किसान परिवार से हैं, किराने की दुकान चलाते हैं और आरएसएस से जुड़े रहे है। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड ने कहा कि सुमन जमीनी कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने पंचायत स्तर पर जनसेवा की मिसाल कायम की। सर्वे में वे सबसे आगे निकले। भाजपा ने गुटबाजी से बचने के लिए यह दांव खेला है, लेकिन निर्दलीय नरेश मीणा द्वारा मीणा समाज के वोटों पर सेंधमारी की आशंका बनी हुई है। सुमन ने कहा है कि कार्यकर्ताओं के भरोसे पर खरा उतरूंगा।

प्रमोद जैन भाया

कांग्रेस के अनुभवी नेता प्रमोद जैन भाया इस सीट से तीन बार विधायक (2003, 2008, 2018) रह चुके है और मंत्री पद संभाल चुके हैं। 2023 में वे भाजपा के कंवर लाल मीणा से हार गए थे, लेकिन पार्टी ने उन्हें फिर मौका दिया है। भाया को वैश्य समाज का मजबूत समर्थन है और वे स्थानीय विकास के मुद्दों पर जोर दे रहे हैं। हालांकि, भाजपा भ्रष्टाचार के पुराने आरोपों ('भाया रे भाया, खूब खाया') को मुद्दा बना रही है, जो स्व. भरत सिंह ने लगाए थे। भाया 2008-13 में कैबिनेट मंत्री (सार्वजनिक निर्माण विभाग) और 2018-2023 में खान व गौपालन विभाग के कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं।

निर्दलीय नरेश मीणा

मीणा समाज के प्रभावशाली चेहरे नरेश मीणा ने निर्दलीय उतरकर कांग्रेस के वोट बैंक में सेंध लगाने का ऐलान किया है। उनका नामांकन 14 अक्टूबर को भाया के 15 अक्टूबर के नामांकन से पहले ही हो चुका। मीणा के मैदान में आने से त्रिकोणीय मुकाबला और रोमांचक हो गया है, क्योंकि मीणा समाज के वोट बंट सकते हैं।

8वें उपचुनाव में भाजपा के सामने दबदबा कायम रखने की चुनौती

भजनलाल सरकार के गठन के बाद यह आठवां उपचुनाव है। पिछले सात में भाजपा ने पांच (खींवसर, देवली-उनियारा, झुंझुनूं, रामगढ़, सलूंबर), कांग्रेस ने एक (दौसा) और भारत आदिवासी पार्टी ने एक (चौरासी) जीता। अंता पर भाजपा की नजरें
सरकार के काम काज की 'जन मुहर' लगवाने पर हैं। राठौड़ ने कहा कि यह भ्रष्टाचार मुक्त सुशासन का चुनाव है। जनता मोदी-शर्मा मॉडल पर भरोसा करेगी। वहीं, कांग्रेस इसे 'जन नाराजगी' का अवसर मान रही है। उपचुनाव भाजपा विधायक कंवर लाल मीणा की आपराधिक मामले में अयोग्यता के बाद हो रहा है। हाड़ौती क्षेत्र में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का गढ़ माने जाने वाले अंता पर उनकी भूमिका अहम रहेगी। भाजपा ने प्रचार के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, वसुंधरा राजे, गजेंद्र सिंह शेखावत, दीया कुमारी समेत 40 से अधिक बड़े नेताओं की सूची जारी की है।

प्रमुख मुद्दे

भ्रष्टाचारः भाजपा का मुख्य हथियार भाया पर पुराने आरोप। राठौड़ बोले कि कांग्रेस दिखावे की राजनीति कर रही है, हम मुद्दों पर लड़ेंगे।

विकासः सिंचाई, बेरोजगारी और ग्रामीण सुविधाओं पर फोकस। भाजपा राज्य सरकार की योजनाओं और दो साल में किए गए विकास का श्रेय लेगी।

जातिगत गणितः माली (सुमन), वैश्य (भाया) और मीणा (नरेश) वोटों के साथ ही एससी/एसटी और जनरल वोट निर्णायक होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery