Friday, October, 02,2026

'एक पेड़ पूर्वजों के नाम' से शुरू होगी मुहिम

जयपुर: जयपुर को स्वच्छ, हरित और संस्कारों से जुड़ा शहर बनाने के उद्देश्य से 'आपणो जयपुर-हरित संगम' अभियान शुक्रवार से शुरू होगा। जवाहर सर्किल पर 'एक पेड़ पूर्वजों के नाम' पेड़ लगाकर अभियान की शुरुआत की जाएगी। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी होंगी, जबकि सांसद मंजू शर्मा विशिष्ट अतिथि और महापौर सुनील कोठारी अध्यक्षता करेंगे। आपणो जयपुर-हरित संगम की अध्यक्ष नीता बूचरा ने बताया कि अभियान के तहत उन पूर्वजों की स्मृति में पौधे लगाए जाएंगे, जिन्होंने जयपुर की संस्कृति परंपरा और सामाजिक जीवन को पहचान दी। अभियान अगले 10 साल की सामाजिक यात्रा के रूप में आगे बढ़ेगा। बूचरा ने बताया कि अभियान की शुरुआत लोगों के घरों और मोहल्लों से हुए छोटे प्रयासों से हुई। किसी ने पौधे लगाए तो किसी ने सफाई और कचरा अलग करने की पहल की। मंदिरों, श्मशानों और सामुदायिक केंद्रों के संरक्षण के प्रयास भी हुए। ऐसे प्रयासों से करीब 1000 समूह तैयार हुए हैं। प्रत्येक समूह में 15 से 20 घर जुड़े हैं। समरस भारत के सचिव धनंजय सिंह ने बताया कि अभियान में जयपुर के पारंपरिक लोकगीतों को फिर से सामाजिक जीवन से जोड़ने का प्रयास होगा। तीज, गणगौर, नवरात्र, गरबा और होली जैसे अवसरों पर महिलाओं की टोलियां पारंपरिक गीतों को आगे बढ़ाएंगी।

5 लाख परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य

समाज सेवी और पर्यावरणविद् अशोक मित्तल ने बताया कि अगले तीन महीनों में 50 हजार घरों को सीधे जोड़ने और जनजागरण के जरिए करीब 5 लाख परिवारों तक पहुंचने का लक्ष्य है। महिलाओं, युवाओं और विद्यार्थियों की टीमें बनाई जा रही हैं। कार्यक्रम समन्वयक अशोक दाधीच ने बताया कि महिलाओं को गीले कचरे से खाद बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। पहले चरण में 1000 समूहों की महिलाओं को प्रशिक्षण मिलेगा। हर घर में कम से कम तीन पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा।

बच्चों और युवाओं की भागीदारी पर जोर

अभियान में स्कूलों के बच्चों को स्वच्छता पर्यावरण संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा। खेल और योग के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य से जोड़ने के साथ 'मोबाइल फास्टिंग' के जरिए परिवार के साथ समय बिताने का संदेश भी दिया जाएगा। प्लास्टिक नशे और भिक्षावृत्ति के खिलाफ जनजागरण के साथ महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सामाजिक सहभागिता बढ़ाई जाएगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery