Thursday, September, 03,2026

ठगों ने 13 राज्यों में एनएचएआई के सॉफ्टवेयर-सर्वर के अलावा अपना साॅफ्टवेयर तैयार कर किया इंस्टाॅल खास साॅफ्टवेयर से 200 टोल प्लाजा पर करोड़ों का घोटाला

जयपुर :  एनएचएआई के सॉफ्टवेयर-सर्वर के अलावा अपना सॉफ्टवेयर तैयार कर टोल प्रबंधन से मिलीभगत कर तीन शातिर ठगों ने दो साल में देशभर में 13 राज्यों के 200 टोल प्लाजा से अरबों रुपयों का घोटाला कर लिया। इनमें राजस्थान के चार टोल प्लाजा शामिल हैं। जयपुर एनएचएआई के सॉफ्टवेयर-सर्वर के अलावा अपना सॉफ्टवेयर तैयार कर टोल प्रबंधन से मिलीभगत कर तीन शातिर ठगों ने दो साल में देशभर में 13 राज्यों के 200 टोल प्लाजा से अरबों रुपयों का घोटाला कर लिया। इनमें राजस्थान के चार टोल प्लाजा शामिल हैं। 
मामले में यूपी एसटीएफ टीम ने सुबह 3:50 बजे मिर्जापुर के अतरैला टोल प्लाजा पर छापेमारी कर तीनों शातिर ठगों को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपी आलोक कुमार सिंह फरीदाबाद सिद्दीकपुर आईटीआई थाना जौनपुर हाल एसएसआर टावर काजीसराय वाराणसी, मनीष मिश्रा कंजवार थाना मझौली सिधी एमपी और राजीव कुमार मिश्रा परानीपुर प्रयागराज के रहने वाले हैं। टीम ने इनके पास से लैपटॉप, मोबाइल, प्रिंटर और 19,580 रुपए नकद बरामद किए हैं। आरोपियों ने टोल प्लाजा पर लगे एनएचएआई के कंप्यूटर में अपना सॉफ्टवेयर इंस्टॉल कर रखा था। इसके जरिए टोल प्लाजा से बिना फास्टैग के गुजरने वाले वाहनों को फ्री दिखाकर उनसे वसूला गया पैसा पर्सनल अकाउंट में ले रहे थे।
टोल प्रबंधकों से मिलीभगत कर बनाया सॉफ्टवेयर
गबन के लिए आलोक ने टोल प्लाजा प्रबन्धकों से मिलीभगत कर एक ऐसा सॉफ्टवेयर बनाया जो टोल बूथ पर काम करने वाले आईटी कर्मियों के जरिए एनएचएआई के सॉफ्टवेयर में इंस्टॉल कर देता, जिसका सीधा ऑनलाइन एक्सेस आलोक के निजी लैपटॉप से रहता था। टोल प्लाजा से गुजरने वाले फास्टैग रहित वाहनों से लिए जाने वाला दोगुना टोल शुल्क आलोक के बनाए गए सॉफ्टवेयर के माध्यम से वसूला जाता था। उसकी प्रिन्ट पर्ची एनएचएआई के सॉफ्टवेयर के समान ही रहती है। प्रत्येक टोल बूथ ट्रांजेक्शन का विवरण आलोक सिंह के लैपटॉप में प्रदर्शित होता था।
फास्टैग अकाउंट में बैलेंस नहीं होने पर खुद के सॉफ्टवेयर से वाहनों की काटी पर्चियां
प्रदेश के इन टोल पर हुआ गबन
प्रदेश के फुलेरा टोल प्लाजा जयपुर, कादीशहना टोल प्लाजा, शाहपुरा टोल प्लाजा और शाउली टोल प्लाजा पर गबन हुआ। इनके अलावा यूपी, एमपी, छत्तीसगढ़, असम, जम्मू, महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, प​श्चिम बंगाल, उड़ीसा, हिमाचल और तेलंगाना राज्यों के टोल बूथ से भी गबन किया गया।
हर दिन एक टोल प्लाजा से 45 हजार का होता था घोटाला
नियमानुसार फास्टैग रहित वाहनों से वसूले जाने वाले टोल टैक्स की 50 प्रतिशत राशि एनएचएआई के खाते में टोल प्लाजा द्वारा जमा करनी होती है, लेकिन आलोक द्वारा इंस्टॉल किए गए सॉफ्टवेयर के माध्यम से टोल प्लाजा मालिक, प्रबन्धक द्वारा बिना फास्टैग वाले वाहनों से वसूली गई पूरी राशि का गबन कर लिया जाता है।गबन के बाद टोल प्लाजा मालिक, प्रबन्धक, आईटी व अन्य कर्मियों, आलोक सिंह और उसके साथी राशि को आपस में बांट लेते थे। आलोक ने खुद 42 टोल प्लाजा पर सॉफ्टवेयर इंस्टॉल किया था। आलोक से हुई पूछताछ में सामने आया है कि उसके सॉफ्टवेयर से प्रतिदिन एक टोल प्लाजा पर 45 हजार रुपए का गबन होता है। इस प्रकार दो साल में इस गैंग ने अनुमानित 64.80 अरब रुपए का गबन किया। 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery