Monday, April, 07,2025

कांग्रेस के प्रदर्शन पर भाजपा का पलटवार, कांग्रेस ने SC, ST और OBC वर्ग को किया गुमराहः पटेल

जयपुर: जयपुर में कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं ने विपक्षी पार्टी जुबानी हमला बोला। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से जनता के हितों के खिलाफ काम करती आई है और आरोप भाजपा पर लगा रही है।

इतिहास गवाह है कि 70 साल में कांग्रेस ने एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग को गुमराह किया है। सामाजिक उत्थान के नाम पर उनकी भावनाओं के साथ खिलवाड़ और उनके अधिकारों का हनन किया है। पीएम नरेन्द्र मोदी देशहित में बड़े फैसले ले रहे हैं तो कांग्रेस को तकलीफ हो रही है। कांग्रेस की नीतियां सदैव जनविरोधी रही हैं।

राजस्थान में पीएम मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए भजनलाल सरकार प्रदेश को नई दिशा देना चाहती है तो विपक्ष अनावश्यक धरने-प्रदर्शन कर रहा है। कांग्रेस का धरना राजनीतिक विरोध का ढोंग साबित हुआ। पटेल ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का कार्यकाल भ्रष्टाचार और अपराधों का गढ़ रहा। अपने ही नेताओं के फोन टैपिंग, पेपर लीक, सरकारी अधिकारियो के बड़े घूसकांड जैसी घटनाएं इस बात के गवाह हैं।

पूर्ववर्ती सरकार ने राजस्थान को भ्रष्टाचार के दलदल में धकेला और पेपर लीक, महिला अपराध व मनी लॉन्ड्रिग जैसे घोटाले उनकी विफलता का उदाहरण हैं 

 

कांग्रेस के शासन में सिर्फ शोषण हुआः दिलावर
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि भाजपा हमेशा एससी, एसटी और ओबीसी समुदाय के अधिकारों और कल्याण के लिए काम करती रही है। कांग्रेस के शासन में एससी, एसटी, ओबीसी समुदायों का शोषण हुआ, जबकि भाजपा ने उन्हें सशक्त बनाया।

दिलावर ने कहा कि कांग्रेस का डॉ. अंबेडकर और वंचित समुदायों के सशक्तीकरण के लिए ठोस कार्य करने का कोई इतिहास नहीं। है। भाजपा सरकार ने बाबा साहेब के सपनों को साकार करने के लिए अभूतपूर्व काम किया है। कांग्रेस का यह धरना फ्लॉप शो साबित हुआ और केवल अपनी विफलताओं को छिपाने व जनता को गुमराह करने के लिए प्रदर्शन आयोजित किया गया।

 

छपास की बीमारी से पीड़ित हैं कांग्रेस नेताः राठौड़
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस नेता छपास की बीमारी से पीड़ित हैं। सत्ता से बेदखल हुई कांग्रेस अभी तक होटल फोबिया और भ्रष्टाचार की कमाई से नहीं उबरी है। कांग्रेस नेता बयानबाजी कर चर्चा में बने रहने के लिए अनर्गल प्रलाप करते हैं, जो स्पष्ट करता है कि कांग्रेस के नेता छपास की बीमारी से पीड़ित हैं।

जो लोग विरोध के नाम पर एकजुट हुए हैं उनमें से उनके अनुसार ही कोई अकर्मण्य है, तो कोई संगठन पर घात करने वाला तो तबादलों से कमाई और रिश्तेदारों को अफसर बनाने वाला है। जो खुद सत्ता के लिए पांच साल तक चूहे-बिल्ली की तरह लड़ते रहे, वो अब विरोध की नौटंकी कर रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery