Monday, August, 24,2026

दिल्ली से नागपुर तक बदलते समीकरणों में राजे की बढ़ती अहमियत

जयपुर: वसुंधरा राजे की दिल्ली में लगातार बढ़ती सक्रियता ने राजस्थान की राजनीति से लेकर भाजपा की राष्ट्रीय सियासत तक नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। दिल्ली से सामने आ रही उनकी लगातार मौजूदगी को अब महज शिष्टाचार मुलाकात या तस्वीरों की राजनीति मानकर नजरअंदाज करना आसान नहीं है। भाजपा और संघ के बदलते राष्ट्रीय समीकरणों के बीच राजे की बढ़ती राजनीतिक सक्रियता को दिल्ली और नागपुर के बीच बन रही नई राजनीतिक केमिस्ट्री से जोड़कर देखा जा रहा है।

लंबे अंतराल के बाद बदली तस्वीर

लंबे समय तक वसुंधरा राजे और भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व के बीच दूरी को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं होती रही हैं। राजस्थान की राजनीति में भी समय-समय पर उनकी भूमिका और भविष्य को लेकर सवाल उठते रहे। हालांकि, हाल के घटनाक्रमों और दिल्ली में उनकी बढ़ती सक्रियता ने इन चर्चाओं का रुख बदल दिया है। राजनीतिक हलकों में माना जा रहा है कि राष्ट्रीय स्तर पर नेतृत्व से जुड़े अहम मौकों पर राजे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व के पक्ष में अपनी स्पष्ट राजनीतिक राय रखी है। इसी पृष्ठभूमि में उन्हें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और संघ के बीच संवाद की एक महत्वपूर्ण कड़ी के तौर पर भी देखा जा रहा है।

दुष्यंत सिंह की भूमिका पर भी निगाहें

इस बदलते राजनीतिक समीकरण का असर वसुंधरा राजे के बेटे और झालावाड़-बारां से सांसद दुष्यंत सिंह की भूमिका पर भी पड़ सकता है। केंद्रीय मंत्रिमंडल के संभावित विस्तार और भाजपा में संभावित संगठनात्मक फेरबदल की चर्चाओं के बीच दुष्यंत सिंह को नई और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने की अटकलें भी राजनीतिक गलियारों में तेज हैं। हालांकि, इन संभावनाओं पर अंतिम तस्वीर नेतृत्व के फैसले के बाद ही साफ होगी, लेकिन राजे की बढ़ती राष्ट्रीय सक्रियता ने दुष्यंत की संभावित भूमिका को लेकर भी चर्चाओं को हवा दे दी है।

दिल्ली की सक्रियता के मायने राजस्थान से आगे

वसुंधरा राजे की दिल्ली में बढ़ती मौजूदगी का असर सिर्फ राजस्थान के राजनीतिक समीकरणों तक सीमित नहीं माना जा रहा। सियासी संकेत इस ओर इशारा कर रहे हैं कि आने वाले समय में उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर शीर्ष नेतृत्व की बैठकों और महत्वपूर्ण राजनीतिक फैसलों में पहले से अधिक अहमियत मिल सकती है। राजे के लिए यह बदलाव इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि लंबे समय से उनकी राजनीति को राजस्थान तक सीमित करके देखा जाता रहा है। अब दिल्ली में उनकी बढ़ती सक्रियता इस धारणा को बदलती नजर आ रही है।

राजस्थान में भी बदलेंगे समीकरण ?

राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनावों के साथ भाजपा के भीतर नेतृत्व पर तो नहीं, परतु भविष्य के संगठनात्मक समीकरणों पर मंथन जारी है। ऐसे समय में वसुंधरा राजे की दिल्ली सक्रियता को राजनीतिक रूप से काफी अहम माना जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या यह सिर्फ राजनीतिक संपर्कों और मुलाकातों का दौर है या फिर वसुंधरा राजे के लिए राष्ट्रीय राजनीति में किसी नई भूमिका की पटकथा तैयार हो रही है?

18 Eid & Hare the बढ़ती सक्रियता ?

  • राष्ट्रीय भूमिका के संकेतः वसुंधरा राजे भाजपा नेतृत्व और संघ के बीच संवाद की संभावित महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।
  • नागपुर कनेक्शनः भाजपा-संघ के बदलते समीकरणों के बीच नागपुर की भूमिका भी चर्चा के केंद्र में है।
  • राजस्थान पर असरः भाजपा राजस्थान में भजनलाल शर्मा के
  • नेतृत्व को आगे बढ़ाते हुए पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के अनुभव और राजनीतिक कद का इस्तेमाल राष्ट्रीय स्तर पर करने की रणनीति पर आगे बढ़ रही है।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery