Monday, August, 24,2026

दुर्गादास के जीवन से दायित्व बोध सीखें, यही सच्चा वंदनः सरवड़ी

जयपुर: श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन की ओर से जैसलमेर स्थापना दिवस एवं राष्ट्रनायक दुर्गादास राठौड़ की जयंती के उपलक्ष्य में राजस्थान कृषि अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुरा परिसर स्थित एसआईएएम ऑडिटोरियम में प्रेरक वंदनः कृतज्ञता ज्ञापन नाम से विचार गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत तनसिंह के चित्र के समक्ष दीपांजलि एवं प्रार्थना से हुई। वक्ताओं ने जैसलमेर के गौरवशाली इतिहास और राष्ट्रनायक दुर्गादास राठौड़ के जीवन प्रसंगों को वर्तमान पीढ़ी के लिए प्रेरणास्त्रोत बताया।

क्षत्रिय युवक संघ के वरिष्ठ स्वयं सेवक महावीर सिंह सरवड़ी ने कहा कि दुर्गादास राठौड़ के जीवन से दायित्व बोध सीखना ही उनका सच्चा वंदन है। स्वामिभक्ति, राष्ट्रप्रेम, स्त्री अस्मिता, कर्तव्यपरायणता, शौर्य, त्याग और बलिदान जैसे गुण उनके चरित्र में सहज दिखाई देते हैं। उनके व्यक्तित्व में भारतीयता के अनेक आदशों के दर्शन होते हैं, इसलिए वे सच्चे राष्ट्रनायक हैं। इतिहास अध्येता राजवीर सिंह चलकोई ने कहा कि जैसलमेर का इतिहास प्रेरक और वंदनीय है। भाटी वंश की परंपरा से लेकर जल संरक्षण, पाठशालाओं और तत्कालीन प्रशासनिक व्यवस्था तक यहां के शासकों ने दूरदर्शिता दिखाई। उन्होंने कहा कि वर्तमान इतिहास लेखकों ने जैसलमेर के इतिहास के साथ पूरा न्याय नहीं किया।

वरिष्ठ अधिवक्ता हेमंत नाहटा ने जैसलमेर से अपने पारिवारिक जुड़ाव का उल्लेख करते हुए कहा कि इस भूमि से उन्हें पेशे में संघर्ष की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि स्वर्णनगरी की पहचान केवल पीले पत्थरों से नहीं, बल्कि राजपूत शासकों के नैतिक चरित्र, राष्ट्रभक्ति, बलिदान और प्रजावत्सलता से बनी है।

सेवानिवृत वरिष्ठ आईएएस ललित के पंवार ने कहा कि जैसलमेर के इतिहास से नई पीढ़ी को प्रेरणा मिलती है। किले का प्रत्येक पत्थर गौरवशाली अतीत की कहानी कहता है। उन्होंने कहा कि जैसलमेर को हेरिटेज विद हाइटेक के रूप में विकसित करते हुए सौर और पवन ऊर्जा के साथ संस्कृति एवं परंपराओं का संरक्षण भी जरूरी है।

द्वितीय सत्र में राष्ट्रनायक दुर्गादास राठौड़ की जयंती पर सेवानिवृत लेफ्टिनेंट जनरल एवं प्रतिरोध पुस्तक के लेखक दलीप सिंह हरसोलाव ने कहा कि औरंगजेब के दौर में संघर्ष दुर्गादास की कुशलता और रण कौशल के कारण संभव हुआ। उन्होंने उनके जीवन को सैन्य अध्ययन की केस स्टडी के रूप में पढ़ाए जाने की बात कही। विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने युवाओं से पूर्वजों के इतिहास से सीख लेकर उसे अपने चरित्र में उतारने का आह्वान किया। संचालन रेवत सिंह पाटोदा ने किया। कार्यक्रम में मातृशक्ति सहित सैकड़ों युवा और बुजुर्ग उपस्थित रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery