Monday, August, 24,2026

आरोप लगाने वालों को कब तक जवाब दूं

अजमेर: अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा समिति के प्रतिभा सम्मान समारोह में रविवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने युवाओं को मेहनत, ईमानदारी और आत्मसम्मान का संदेश दिया। जवाहर रंगमंच में आयोजित समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी और प्रमुख शासन सचिव आरुषि मलिक सहित समाज के प्रतिनिधि मौजूद रहे। डोटासरा ने सम्मानित प्रतिभाओं से कहा कि समाज ने उन्हें आगे बढ़ाया है, इसलिए अब अगली पीढ़ी को पढ़ाई, प्रतियोगी परीक्षाओं और कोचिंग में मार्गदर्शन देने की जिम्मेदारी उनकी है। उन्होंने युवाओं से आत्मसम्मान के साथ आगे बढ़ने और समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया।

डोटासरा ने अपने बेटे और पुत्रवधू के चयन पर लगते रहे सेटिंग के आरोपों पर कहा कि 2016 में हुआ बेटे का अकाउंट्स में चयन था, जबकि पुत्रवधू की आरएएस में ऑल राजस्थान 9वीं रैंक आई थी। उन्होंने कहा कि मेहनत और ईमानदारी का कोई विकल्प नहीं है। आरोप लगाने वालों पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि किसी के पेट की मरोड़ मिटाने के लिए कब तक चूर्ण खरीदकर देते रहेंगे। डोटासरा ने चुनाव से पहले फिर ईडी कार्रवाई की आशंका जताते हुए कहा कि बेईमानी की है तो जेल भेज दो। उन्होंने अधिकारियों से न्याय की कुर्सी पर जाति नहीं, सही-गलत देखने और ईमानदारी से काम करने की अपील की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery