Monday, August, 24,2026

नेवर के पास बेकाबू कार ने तीन महिलाओं को कुचला

जमवारामगढ़: जयपुर जिले से गुजर रहे मुंबई-वडोदरा हाईवे पर नेवर गांव के पास रविवार शाम करीब 4 बजे भीषण हादसे में सड़क किनारे घास काट रही तीन महिलाओं की मौत हो गई। पिलर नंबर 48.2 के पास दिल्ली की तरफ से तेज गति से आई कार ने महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि गंभीर घायल तीसरी महिला ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। एक अन्य महिला ने हाईवे से कूदकर जान बचाई।

हादसे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और शवों को सड़क पर रखकर धरने पर बैठ गए। इससे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इसके बाद पंचायत समिति सदस्य सुमन मीणा भी धरने में शामिल हुईं। उन्होंने प्रत्येक मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपए मुआवजा, सरकारी नौकरी और डेयरी बुध देने की मांग रखी। स्थिति को देखते हुए जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक हनुमान सहाय मीणा और उपखंड अधिकारी ओम प्रकाश मीणा मौके पर पहुंचे। समझाइश के बाद प्रत्येक आश्रित को संविदा नौकरी, डेयरी बूथ और 17 लाख रुपए सहायता दिलाने पर सहमति बनी।

धरना समाप्त होने के बाद यातायात सुचारू कराया गया। सूचना पर जमवारामगढ़ वृताधिकारी रामकिशन बिश्रोई सहित पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक हनुमान सहाय मीणा ने बताया कि प्रशासन और ग्रामीणों के बीच सहमति बनने के बाद रास्ता साफ करा दिया गया। हादसा करने वाले चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

हाईवे किनारे घास और अन्य सामग्री हटा रही थीः

मृतकों की पहचान खेड़ा गांव निवासी मनफूली पत्नी गोदुराम मीणा, प्रेम पत्नी रामनाथ बलाई और नेवर गांव निवासी कौशल्या पत्नी रामचंद्र बलाई के रूप में हुई है। तीनों महिलाएं संवेदक के तहत हाईवे किनारे घास और अन्य सामग्री हटाने का काम करती थीं।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राठौड़ ने मौके पर पहुंचकर खुलवाया हाईवे

इसी दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ भी दिल्ली से जयपुर जाते समय मौके पर पहुंचे। राठौड़ ने मौके पर पहुंचकर लोगों से घटना की जानकारी ली। मृतक महिलाओं के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। राठौड़ ने ग्रामीणों से समझाइश कर जाम समाप्त करने की अपील की। उनकी समझाइश के बाद ग्रामीणों ने रास्ता खोल दिया और हाईवे पर यातायात सुचारू कराया गया। उन्होंने परिजनों को 17 लाख रुपए की सहायता, एक डेयरी बूथ और एक परिजन को संविदा पर नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery