Monday, August, 24,2026

पानी की डिग्गी में डूबने से तीन मासूमों की मौत

जोधपुर: जिले के बोरुंदा थाना क्षेत्र के चौकड़ी गांव में रविवार को हुए दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के तीन चचेरे भाई-बहनों की पानी की डिग्गी में डूबने से मौत हो गई। हादसे में सुमन (12) पुत्री भिया, रेखा (16) पुत्री नाथूराम और प्रवीण (8) पुत्र महेंद्र की जान चली गई।

बोरुंदा थानाधिकारी सुजानाराम बिश्नोई ने बताया कि तीनों बच्चे मूंग की फलियां तोड़ने के लिए खेत गए थे। खेत में बने पानी के होद के पास पीने के पानी का पाइप लगा था। प्रवीण पानी पीने गया, तभी पैर फिसलने से वह डिग्गी में गिर गया। उसे डूबता देखकर सुमन और रेखा उसे बचाने के लिए पानी में कूद गईं। पानी गहरा होने के कारण तीनों डूब गए।

हादसे के समय आसपास कोई मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को बाहर निकाला। पुलिस और एनडीआरएफ की टीम ने भी बचाव कार्य किया। तीनों शवों का पीपाड़ शहर के राजकीय चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कराया गया। घटना के बाद गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सबसे दुःखद पहलू यह है कि हादसे से महज तीन दिन पहले ही प्रवीण की मां का आकस्मिक निधन हुआ था। परिवार अभी उस सदमे से उबर भी नहीं पाया था कि तीन बच्चों की मौत ने दुःख को और गहरा कर दिया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery